फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young man died by hanging himself

Karnal News: फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Young man died by hanging himself
घरेलू कलह के चलते जगाधरी की दुर्गा गार्डन कॉलोनी निवासी सोनू ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले सोनू देर रात शराब पीकर घर आया था। उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने पत्नी को घर से बाहर निकाल कर कुंडी लगा ली। कुंडी न खोलने पर जब लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो वह पंखे पर चुन्नी के फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलते ही अर्जुन नगर पुलिस चौकी प्रभारी रजत कुमार पुलिस बल व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मृतक सोनू उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के गांव खटोली का रहने वाला है। कुछ साल से वह जगाधरी की फैक्ट्री में मजदूरी करता है और परिवार के साथ किराए के मकान में दुर्गा गार्डन कॉलोनी में रहता था। मृतक के भाई विजय ने बताया कि उसके भाई सोनू अपनी पत्नी सुनीता के साथ रहता था और शराब पीकर झगड़ा करता था। दोनों में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा होता रहता था। सोमवार रात को वह शराब पीकर घर आया और पत्नी के साथ झगड़ा किया। काफी देर झगड़ा करने के बाद उसने पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया और अपने कमरे की कुंडी लगा दी। सुबह उसकी पत्नी ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। दरवाजा नहीं खोला तो उसने लोगों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर सोनू चुन्नी के फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन


अर्जुन नगर चौकी इंचार्ज रजत कुमार ने बताया कि सोनू शराब पीने का आदी था। वह शराब पीकर अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। घरेलू कलह के चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed