{"_id":"63112026e430dc1b8b14e14f","slug":"young-man-climbed-on-mobile-tower-after-drinking-alcohol-karnal-news-knl1197712169","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक
विज्ञापन
बड़ा गांव में टावर पर चढ़ा व्यक्ति।
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंजपुरा। बड़ा गांव में एक युवक शराब के नशे में मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख काफी ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। कुंजपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवक को टावर से नीचे उतरने के लिए बार-बार समझाया गया, लेकिन उसने ग्रामीणों व पुलिस की बातों को अनसुना कर दिया, बाद में करीब सवा तीन घंटे के बाद रात को 8:20 बजे वह नीचे उतरा।
ग्रामीणों के अनुसार बड़ा गांव निवासी करीब 33 वर्षीय रिंकू का गांव बीबीपुर निवासी किसी व्यक्ति के साथ पैसों का लेन-देन का मामला चल रहा है। जिस कारण रिंकू बृहस्पतिवार दोपहर बाद शराब पीने के बाद शाम करीब पांच बजे एक मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गया। यह घटना देखकर गांव में हड़कंप मच गया।
कुंजपुरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों व पुलिस ने युवक को कई बार आग्रह किया कि वह जान को जोखिम में न डालें। लेकिन शराब के नशे में युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुआ। इंद्री एएसपी हिमाद्री कौशिक ने मौके पर ग्रामीणों एवं पुलिस का पहरा लगाया। बाद में करीब 8:20 बजे वह नीचे उतर आया। पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया।