{"_id":"6578c603ea3693d14b0f7206","slug":"young-man-beaten-unconscious-for-not-giving-beedi-karnal-news-c-18-knl1008-281818-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बीड़ी न देने पर युवक को पीटकर किया बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बीड़ी न देने पर युवक को पीटकर किया बेहोश
विज्ञापन
- हालत गंभीर, पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। असंध के एक गांव के दो लोगों ने एक युवक से बीड़ी मांगी, जब युवक ने बीड़ी देने से इनकार किया तो उसे पीट-पीटकर बेहोश कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरकारसा निवासी कैलाशो देवी ने असंध थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 दिसंबर को शाम करीब साढ़े छह बजे उसके बेटे विकास को गांव के ही नरेश व भूप सिंह अपने साथ उपलाना गांव लेकर गए थे। वापस आते समय उपलाना गांव के भट्टे के नजदीक उन्होंने बाइक रोकी और दोनों ने उसके बेटे से बीड़ी मांगी। विकास ने कहा कि उसके पास बीड़ी नहीं है। इस पर दोनों आरोपी नाराज हो गए और उसे पीटकर बेहोश कर दिया।
पीड़ित मां कैलाशो देवी ने बताया कि उपलाना गांव स्थित भट्टे के पास से गुजर रहे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके बेटे को बेहोशी की हालत में देखा तो उसने डायल 112 को फोन किया। जिसके बाद सूचना पाकर डायल 112 मौके पर पहुंची और उसके बेटे को एंबुलेंस की सहायता से असंध के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पीड़ित मां कैलाशो देवी ने बताया कि असंध के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद डॉक्टरों ने उसके बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे करनाल के नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। उसके बाद वहां से भी डॉक्टरों ने प्राथमिकी देकर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। अब उसके बेटे का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
चोरकारसा निवासी कैलाशो देवी की शिकायत पर गांव के ही दो लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पीड़ित के बेटे का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। जिसकी हालत में पहले से सुधार है।
मनोज कुमार, थाना प्रभारी, असंध