फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young man and teenager jumped in the canal after seeing the police

पुलिस को देख नहर में कूदे युवक और किशोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Young man and teenager jumped in the canal after seeing the police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

काछवा (करनाल)। एक युवक और किशोरी काछवा स्थित भाखड़ा नहर में कूद गए। जिन्हें पुलिस और ग्रामीणों ने बचा लिया। बताया जाता है कि चंडीगढ़ की 16 वर्षीय लड़की बुधवार को करनाल रेलवे स्टेशन पहुंची और उसने फोन करके अपने प्रेमी युवक को यहां बुला लिया। बताया जाता है कि युवक ने अपने गांव डबरी से करनाल आने के लिए पिता से सौ रुपये मांगे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बावजूद युवक किसी तरह स्टेशन पर आकर लड़की से मिला। यहां उसने अपने पिता को फोन करके बताया कि लड़की करनाल पहुंच गई है। तभी पिता ने पुलिस को सूचना दे दी। इसी बीच लड़के की मां ने युवक व लड़की दोनों को गांव आने के लिए राजी कर लिया। दोपहर को जब दोनों गांव आ रहे थे तो पुलिस व परिजनों को आता देख दोनों ने डबरी पुल के पास भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि ग्रामीणों और पुलिस ने दोनों को बचा लिया।
बताया जाता है कि लड़की युवक से शादी करना चाहती है। दोनों पहले भी दो बार घर से भाग चुके हैं। युवक ने बताया कि लड़की बुधवार सुबह 10 बजे चंडीगढ़ से करनाल रेलवे स्टेशन पहुंची और उसने उसे फोन करके रेलवे स्टेशन पर आने को कहा। उसके पास किराया नहीं था, इसलिए पिता से 100 रुपये मांगे, लेकिन उन्होंने रुपये नहीं दिए। वह किसी तरह स्टेशन पर पहुंच गया। वहां वह लड़की मौजूद थी। स्टेशन पहुंच कर लड़के ने अपने पिता को लड़की के करनाल पहुंचने की बात बता दी तभी उसके पिता ने 112 नंबर पर फोन कर इसकी सूचना दी। उन्हें आशंका थी कि कहीं दोनों फिर न भाग जाएं। लड़की को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है।
विज्ञापन

दोनों को पुलिस ने अपनी कस्टडी में रखा
लड़के की मां ने बताया कि उसने बेटे को फोन करके कहा कि वह डबरी आ जाए। यहीं बैठकर समस्या का हल निकालेंगे, क्योंकि वे दोनों पहले भी 17 जून व दो जुलाई को घर से भाग गए थे। उसे आशंका थी कि ये फिर न भाग जाएं। इसलिए एहतियात के तौर पर पुलिस को भी सूचना दे दी थी। गांव से लड़के के पिता कुछ लोगों के साथ भाखड़ा पुल पर पहुंच गए। जहां लड़का-लड़की नहर के पुल के पास मिले। उधर से पुलिस भी आ गई। लड़का और लड़की को समझाने की कोशिश की जा रही थी कि तभी दोनों ने नहर में छलांग लगा दी। तभी एक व्यक्ति ने नहर में छलांग लगाकर पुलिस की सहायता से दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई और अपनी कस्टडी में रख लिया। वहीं लड़की के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने पर लड़की को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed