फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   You will learn science experiments while playing, studies will become interesting

Karnal News: खेल-खेल में सीखेंगे विज्ञान के प्रयोग, रुचिकर बनेगी पढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
You will learn science experiments while playing, studies will become interesting
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सरकारी स्कूलों में अब खेल-खेल में विद्यार्थियों की विज्ञान प्रतिभा निखारने पर काम किया जाएगा। छठी से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के लिए फन विद साइंस कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। फन विद साइंस कार्यक्रम बच्चों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ाने में मददगार साबित होगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत हरियाणा के 14 जिलों के चयनित स्कूलों में फन विद साइंस कार्यक्रम चलाए जाएंगे। करनाल जिले के 164 स्कूलों को इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

शिक्षा विभाग द्वारा संपर्क फाउंडेशन के सहयोग से सरकारी स्कूलों में फन विद साइंस कार्यक्रम चलाए जाएंगे। संपर्क फाउंडेशन की ओर से चयनित स्कूलों को संपर्क टीवी सेट टॉप बॉक्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें छठी से आठवीं कक्षा के विज्ञान विषय का आईसीटी आधारित विषय वस्तु को अपलोड किया जा रहा है। निदेशालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, चयनित स्कूलों में छठी से आठवीं कक्षा तक को विज्ञान विषय पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

संपर्क टीवी सेटटॉप बॉक्स को कक्षा कक्ष में इंस्टॉल कर शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में उपयोग करना सुनिश्चित करना होगा। विभाग की ओर से चयनित जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों व मौलिक जिला शिक्षा अधिकारियों को फन विद साइसं कार्यक्रम आयोजन के संदर्भ में पत्र भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन जिलों में होंगी गतिविधियां

पायलट प्रोजेक्ट के तहत 14 जिलों में फन विद साइंस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल, जींद, रोहतक, रेवाड़ी व पलवल जिला शामिल है। इन 14 जिलों के 1550 सरकारी स्कूलों का चयन फन विद साइंस की गतिविधियां के लिए किया गया है।



संचार तकनीक बेस्ट विषय वस्तु होगी अपलोड

सेटटॉप बॉक्स पर कक्षा छह से आठवीं के विज्ञान विषय का सूचना एवं संचार तकनीक बेस्ड विषय वस्तु को अपलोड किया गया है। प्रत्येक स्कूल में विज्ञान विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों को संपर्क टीवी सेटटॉप बॉक्स पर अभिविन्यास व शैक्षणिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। शिक्षकों को विज्ञान विषय को आसान बनाने के तरीके सुझाए जाएंगे। खेल-खेल में कैसे पढ़ाएं, इसके लिए पारंगत किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत संपर्क टीवी सेट टॉप बॉक्स को कक्षा कक्ष में इंस्टाल कर शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में इसका उपयोग करना सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर शिक्षक कक्षा कक्ष में इसका प्रयोग कर विद्यार्थियों को शिक्षित करेंगे।






फन विद साइंस गतिविधि के लिए जिले के 164 स्कूलों का चयन किया गया है। अगले सप्ताह में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान संपर्क डिवाइस चलाने की ट्रेनिंग देंगे। खास बातय है कि इस गतिविधि में इंटरनेट की जरूरत नहीं है। सबकुछ ऑफलाइन होगा। - दीपक वर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed