फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   You will have to come to school in uniform, exams for non-board classes will start from 13th

Karnal News: वर्दी में आना होगा स्कूल, नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं 13 से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
You will have to come to school in uniform, exams for non-board classes will start from 13th
- जहां विद्यार्थी पढ़ रहे वही स्कूल होगा परीक्षा केंद्र, प्राइमरी की परीक्षा अवधि दो घंटे तो छठी से आठवीं की तीन घंटे रहेगी
विज्ञापन




- बालवाटिका से पांचवीं तक की परीक्षाएं 17 मार्च से होंगी शुरू, 84 हजार विद्यार्थी परीक्षाओं में लेंगे हिस्सा



माई सिटी रिपोर्टर



करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से एक ओर जहां 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं ली जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने बाल वाटिका से लेकर आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए डेटशीट जारी की है। छठी से आठवीं कक्षा की 13 मार्च तो प्राइमरी कक्षा की 17 मार्च से परीक्षाएं शुरू होंगी।



विभाग की ओर से जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि परीक्षाएं उसी स्कूल में आयोजित की जाएंगी, जहां विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को स्कूल ड्रेस में आना होगा। बालवाटिका से पांचवीं की परीक्षा अवधि दो घंटे और छठी से आठवीं की परीक्षा की अवधि तीन घंटे रहेगी।
विज्ञापन




सरकारी स्कूलों की बाल वाटिका से लेकर आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले लगभग 84 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। निदेशालय ने निर्धारित समय में परीक्षाएं करवाने बारे निर्देश दिए हैं। पहले 10 मार्च से कक्षा छठी से आठवीं तक की परीक्षाएं शुरू हो रही थी, लेकिन विभाग की ओर से बाद में तिथि में संशोधन करके इस दिन की परीक्षा को 25 मार्च को कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाल वाटिका में केवल मौखिक परीक्षा होगी, जबकि अन्य कक्षाओं में मौखिक और लिखित दोनों परीक्षाएं होंगी। परीक्षाओं से संबंधित समयसारिणी सभी संबंधित विद्यालयों को भेज दी गई है। परीक्षाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विद्यालयों को मूल्यांकन परीक्षाओं का रिकॉर्ड रखने के लिए भी कहा गया है। विभाग की ओर से कक्षाओं की परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।







इस कक्षा की यह है डेटशीट



प्राइमरी कक्षाओं की परीक्षा तिथियां



- बालवाटिका : 17 मार्च को इंग्लिश ओरल और 19 को हिंदी ओरल की परीक्षा।

- पहली कक्षा : 17 मार्च को अंग्रेजी रिटन एसेसमेंट, 18 को इंग्लिश ओरल एसेसमेंट, 19 को गणित, 21 को हिंदी रिटन एसेसमेंट और 22 को हिंदी ओरल एसेसमेंट की परीक्षा होगी।



- दूसरी कक्षा : 17 मार्च को गणित रिटन एसेसमेंट, 19 को हिंदी रिटन एसेसमेंट, 20 को हिंदी ओरल एसेसमेंट, 21 को इंग्लिश ओरल एसेसमेंट, 22 को इंग्लिश रिटन एसेसमेंट की परीक्षा होगी।



- तीसरी कक्षा : 17 मार्च को गणित रिटन एसेसमेंट, 18 को इंग्लिश ओरल एसेसमेंट, 19 को इंग्लिश रिटन एसेसमेंट, 20 को हिंदी रिटन एसेसमेंट, 21 को हिंदी ओरल एसेसमेंट, 22 को ईवीएस रिटन एससमेंट होगी।

- चौथी कक्षा : 17 मार्च को अंग्रेजी, 19 को गणित, 21 को ईवीएस और 22 मार्च को हिंदी की परीक्षा होगी।

- पांचवीं कक्षा : 17 मार्च को गणित, 19 मार्च को अंग्रेजी, 20 मार्च को हिंदी और 22 मार्च को ईवीएस की परीक्षा होगी।





कक्षा छठी से आठवीं की परीक्षा तिथियां



- छठी कक्षा : 13 को हिंदी, 17 को विज्ञान, 19 को अंग्रेजी, 21 को सामाजिक विज्ञान, 22 को संस्कृत, पंजाबी व उर्दू, 24 को ड्राइंग, गृह विज्ञान व संगीत, 25 को गणित की परीक्षा होगी।

- सातवीं कक्षा : 13 को गणित, 17 को सामाजिक विज्ञान, 19 को हिंदी, 21 को अंग्रेजी, 22 को ड्राइंग, गृह विज्ञान व संगीत और 24 को संस्कृत, पंजाबी व उर्दू, 25 को विज्ञान की परीक्षा होगी।



- आठवीं कक्षा : 13 को विज्ञान, 17 को गणित, 19 को सामाजिक विज्ञान, 21 को हिंदी, 22 को ड्राइंग, गृह विज्ञान व संगीत, 24 मार्च को संस्कृत, पंजाबी व उर्दू, 25 को अंग्रेजी की परीक्षा होगी।








सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बाल वाटिका से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की डेटशीट जारी हो चुकी है। स्कूल मुखियाओं को परीक्षा की तैयारी को लेकर निर्देश दिए गए हैं। एफएलएन के तहत विद्यार्थियों को खेल-खेल में बेहतर शिक्षा दी गई है। इससे विद्यार्थियों की विषय पर अच्छी पकड़ बने। उम्मीद है कि विद्यार्थी अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे।
- रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed