फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   You must offer leaders not to head: Yogendra Yadav

आप नेताओं को सिर पर न चढ़ाएं : योगेंद्र यादव

Thu, 16 Jan 2014 12:09 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Thu, 16 Jan 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
You must offer leaders not to head: Yogendra Yadav
कुरुक्षेत्र पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि आजादी के बाद 65 वर्षों से देश में लोकतंत्र है, लेकिन इस लोकतंत्र में लोक दब गया और तंत्र अपनी मनमर्जी से चलता रहा।
विज्ञापन


अब दिल्ली में यही लोक खड़ा हुआ है। देश में दिल्ली की तरह परिवर्तन की आवश्यकता है और अब बारी हरियाणा की है। जाट धर्मशाला के कृष्णा पैलेस में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता नहीं, व्यवस्था परिवर्तन करने के लिए आई है।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आम आदमी पार्टी के नेताओं को भी सिर पर न चढ़ाएं, क्योंकि ये सब आम आदमी है, खास नहीं। अगर इन्हें खास बनाया गया तो आम आदमी पार्टी के नेता भी दूसरे दलों के नेताओं की तरह हो सकते हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के ऐतिहासिक बदलाव का श्रेय जनता को देते हुए यादव ने कहा कि पार्टी उस कलम की तरह है, जिसे लेखक के रूप जनता ही उठाकर इतिहास की इबारत लिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए आम आदमी पार्टी ने जो भी इतिहास रचा, उसमें अहम योगदान है। इस मौके पर यादव ने कांग्रेस, भाजपा और अन्य दलों की जमकर खिंचाई की। यहां तक की उन्होंने विभिन्न प्रदेशों का नाम लेकर यहां चल रही सरकारों को एंड संस यानि बाप-बेटों की सरकार की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप का मुद्दा भ्रष्टाचार था, जबकि हरियाणा में तो यह मुद्दा दिल्ली से भी ज्यादा है। इस सम्मेलन को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नवीन जय हिंद, प्रदेश प्रवक्ता राजीव गोदारा, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढुनी, आप के प्रदेश सचिव परमजीत सिंह ने भी संबोधित किया।

दफ्तर से बाहर निकाले योगेंद्र यादव
जाट धर्मशाला कृष्णा पैलेस में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद योगेंद्र यादव की प्रेसवार्ता इसी धर्मशाला के कमरा नंबर-6 में रखी थी। प्रेसवार्ता शुरू होते ही धर्मशाला के एक पदाधिकारी ने योगेंद्र यादव सहित यहां मौजूद अन्य पदाधिकारियों को कमरे से तुरंत निकलने का फरमान सुना दिया।

हालांकि आप नेताओं का कहना था कि उन्होंने यहां प्रेसवार्ता के लिए अनुमति ली हुई है, लेकिन उक्त पदाधिकारी ने एक नहीं सुनी। इस पर योगेंद्र यादव कमरे से बाहर आ गए और प्रांगण में प्रेस कांफ्रेंस की। कमरे में प्रेस कांफ्रेंस नहीं करने देने के बारे में जब जाट धर्मशाला के प्रधान सुरेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने इस प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया।  

नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी के करनाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के विरोध में नौजवान सभा ने थानेसर रेलवे स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सभा के अध्यक्ष अध्यक्ष अशोक शर्मा ने किया। शर्मा ने कहा कि करनाल में आप कार्यकर्ताओं की बैठक में झाड़ू के साथ तिरंगा रखकर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया है, जिसके विरोध में वे प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में योगेंद्र यादव भी उपस्थित थे। इसलिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार, डीएसपी निर्मल यादव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। उधर यादव ने कहा कि  वह एक बार नहीं दस बार माफी मांगने को तैयार हूं, लेकिन जितना वे जानते हैं ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने प्रदर्शन करने वालों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भगवान का शुक्र है कि इन लोगों ने हाथ में तो तिरंगा पकड़ा। उन्हें उम्मीद है कि ये लोग मेहनत और सफाई का प्रतीक झाड़ू को भी हाथ में लेंगे।

पूर्व पार्षद मल्होत्रा ने किया हंगामा
इनेलो से कांग्रेस और कांग्रेसी छोड़कर पिछले दिनों आम आदमी पार्टी में शामिल हुए अश्विनी मल्होत्रा ने योगेंद्र यादव की उपस्थिति में संबोधन न करने का मौका नहीं मिला। इस पर उन्होंने काफी हंगामा किया। गौरतलब है कि कांग्रेस में रहते उन्हें नामित पार्षद बनाया गया था, लेकिन पिछले दिनों कांग्रेस से मोहभंग होने के कारण वे पिछले दिनों आम आदमी में शामिल हो गए थे।


आप की टोपी को पहन कर वह कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे, लेकिन यहां चुनिंदा नेताओं को ही संबोधित करना था, लेकिन मल्होत्रा इस बात पर भाषण देने की बात पर अड़ गए, लेकिन तमाम हंगामे के बावजूद उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed