{"_id":"625494b6a71a650bea150c7d","slug":"you-can-win-prizes-by-participating-in-ganga-quest-quiz-karnal-news-knl104655782","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा क्वेस्ट प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लेकर जीत सकते हैं पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा क्वेस्ट प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लेकर जीत सकते हैं पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नदियों की जानकारी रखने वाले विद्यार्थी पुरस्कार जीतकर देशभर में नाम रोशन कर सकते हैं। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के लिए जल शक्ति मंत्रालय ट्री क्रेज फाउंडेशन के सहयोग से गंगा क्वेस्ट का आयोजन कर रहा है। प्रश्नोत्तरी आधारित प्रतियोगिता में गंगा व उसकी सहायक नदियों से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। सही जवाब देकर अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार मिलेगा।
मंत्रालय की ओर से हर साल इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस बार गंगा क्वेस्ट का चौथा संस्करण है। प्रतियोगिता का उद्देश्य गंगा को स्वच्छ करने के लिए लोगों को जागरूक करना और नमामि गंगे आंदोलन को सभी लोगों तक पहुंचाना है। 10 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के छात्रों के लिए गंगा क्वेस्ट का चौथा संस्करण निर्धारित है। जो कि अंतरराष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस 22 गई को समाप्त होगा। विजेताओं के नाम उनके विवरण के सत्यापन के बाद ट्री क्रेज फाउंडेशन, क्लैप फॉर गंगा और एनएमसीजी की वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे। एक प्रतिभागी को केवल एक ही पुरस्कार दिया जा सकता है। अगर कोई एक प्रतिभागी एक से अधिक पुरस्कार जीतता है तो उसे उनमें से सबसे ज्यादा मूल्यवान पुरस्कार दिया जाएगा।
तीन चरणों में होगी प्रतियोगिता
प्रथम चरण : ज्ञानवर्धन के लिए 10 प्रश्न होंगे जो गंगा नदी के बारे में जानकारी एकत्र करने में सहायक हैं। 10 में से 8 प्रश्नों के सही उत्तर देना जरूरी है। हर प्रश्न के लिए 45 सेकंड का समय निर्धारित है। मुकाबला बराबर रहने की स्थिति में कुल प्रयासों की संख्या और प्रथम प्रयास की सटीकता के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
द्वितीय चरण : ज्ञान का आंकलन करने के लिए 10 प्रश्न होंगे। विजेताओं की घोषणा के परिप्रेक्ष्य में यह सबसे महत्वपूर्ण चरण है। चार में से एक थीम का चयन करना होगा। प्रश्नोत्तरी में प्रतिभागिता के दौरान कोई और टैब या विंडो खोलने पर प्रतिभागी अपने आप लॉग आउट हो जाएगा।
तृतीय चरण : मनोभावों के अभिविन्यास के आकलन के लिए प्रश्न होंगे। यह एक छोटा सर्वेक्षण है जिसमें आपकी ईमानदारी पूर्ण राय व सभी प्रश्नों के उत्तर देना होगा।
अपना पहचान पत्र साथ रखें विद्यार्थी
प्रश्नोत्तरी में भाग लेते समय अपने साथ अपना मान्य पहचान पत्र रखें, क्योंकि विभिन्न चरणों के बीच आपका विवरण पूछा जाएगा। स्कूल के छात्र अपने साथ विद्यालय द्वारा जारी पहचान पत्र या फिर कोई अन्य वैध पहचान पत्र रख सकते हैं। वैध पहचान पत्रों में स्कूल द्वारा जारी पहचान पत्र, स्कूल का प्रवेशांक, पासपोर्ट, आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, कोई अन्य पहचान पत्र शामिल है। अगर किसी प्रतिभागी द्वारा दर्ज किया गया विवरण गलत पाया गया तो उसे अयोग्य घोषित किया जा सकता है, क्योंकि इससे सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाएगी।
प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के लिए www.clapyganga.com पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। किसी तरह की कोई परेशानी होने पर पोर्टल पर फॉर्म भरकर अपना फीडबैक दें, या info@gangaquest.com पर ई मेल करें। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्कूलों द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। -राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी