{"_id":"6adfc5f860236439d7064d59","slug":"the-system-has-worn-down-along-with-the-tires-200-state-transport-buses-left-waiting-karnal-news-c-18-knl1018-1020844-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: टायरों के साथ घिस गई व्यवस्था... इंतजार में 200 रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: टायरों के साथ घिस गई व्यवस्था... इंतजार में 200 रोडवेज बसें
विज्ञापन
बंद पड़ा प्लांट। अमर उजाला
गगन तलवार
करनाल। रोडवेज बसों के टायरों के साथ इनको नया रूप देने वाली व्यवस्था भी घिस गई है। करनाल रोडवेज वर्कशॉप में पिछले एक माह से बसों के टायरों की रिसोलिंग का काम बंद पड़ा है। जो एजेंसी यह काम कर रही थी, ठेका खत्म होने के बाद वह काम समेटकर जा चुकी है। नए टेंडर अभी तक विभाग की ओर से लगाए नहीं गए।
वर्कशॉप में विभिन्न जिलों की रोडवेज बसों के करीब 1200 घिसे हुए टायर पहुंच चुके हैं। विभागीय लेटलतीफी का असर रोडवेज बसों के संचालन पर भी पड़ रहा है। ये सभी टायर करीब 200 बसों के हैं। वर्कशॉप के हेड मैकेनिक नरेश शर्मा के अनुसार, वर्कशॉप में रिसोलिंग का काम शुरू होने के लिए अब नए टेंडर का इंतजार है।
नई एजेंसी के कर्मचारी आने के बाद ही प्लांट में काम शुरू हो सकेगा। जरूरी सामग्री भी मंगाई जाएगी। फिलहाल एजेंसी तय होने और सामग्री की उपलब्धता के बिना काम आगे नहीं बढ़ सकता।