फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers blocked the highway after being denied entry passes; they were told they were 'outsiders'.

Karnal News: बाहरी बता नहीं काटे गेटपास किसानों ने जाम किया हाईवे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the highway after being denied entry passes; they were told they were 'outsiders'.
करनाल/निसिंग। कैथल के सीमावर्ती किसानों को बाहरी बताकर गेटपास नहीं काटे जाने पर सोमवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने करनाल-कैथल राजमार्ग 3 घंटे तक जाम कर दिया। सुबह 9 बजे नई अनाज मंडी के गेट से हाईवे तक सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर-ट्राॅलियां खड़ी कर मार्ग बाधित कर दिया। सांभली मोड़ पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पहुंचे। किसान जाम खोलने पर राजी नहीं हुए। 12 बजे डीएसपी संदीप कुमार पहुंचे। डीएसपी के गेटपास कटवाने का आश्वासन देने पर किसानों ने तीन घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि निसिंग मंडी करनाल व कैथल जिले की सीमा पर है। उनके दादा-परदादा के समय से कैथल के किसान निसिंग मंडी में फसलों को बेच रहे हैं। इस बार मंडी प्रशासन उन्हें बाहर के किसान बताकर धान नहीं बेचने दे रहा। मंडी में पुराने समय का उनका लेन-देन है। कैथल के कई व्यापारियों ने अपनी आढ़त की दुकान भी यहां खोल रखी है। देर रात से मंडी के बाहर खड़े थे लेकिन मंडी सचिव और कर्मचारी गेटपास नहीं काट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में किसान प्रीतम शर्मा सिरसल, सोहन लाल बदनारा, मंगल सिंह महमल, पाला राम सिरसल, महिंद्र सिंह सिरसल, अमृत पाल महमल, विक्रम अलावला, जगतार सिंह शेखुपुरा, कमलप्रीत चकदा, जसबीर गुल्लरपुर माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed