फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Yoga is also a splash of towns and institutions, Karnal

कस्बों व संस्थानों में भी रही योग की धूम

Wed, 22 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Wed, 22 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Yoga is also a splash of towns and institutions, Karnal
कर्ण स्टेडियम में योग करती महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala

योग दिवस पर जिले के कस्बों और संस्थानों में भी योग की धूम रही। सुबह सुबह संस्थानों में योग कराया गया। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन में योग दिवस का शुभारंभ गायत्री मंत्र से किया गया। प्रशिक्षिका सोमवती द्वारा लगभग 100 बच्चों व अध्यापक अध्यापिकाओं सहित योग कराया गया।

विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानाचार्या अनीता गौतम, शारीरिक अध्यापक शक्ति अविनाश कश्यप, संजय डबास, संदीप गोस्वामी, अध्यापक पाला राम, सविता धनखड़ व डॉ विनोद कौशिक उपस्थित रहे। वहीं, हरियाणा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के नेतृत्व में पंडित चिरंजीलाल लाल शर्मा राजकीय स्नाकोतर महाविद्यालय के परिसर में योग कराया गया। इसमें दयाल सिंह महाविद्यालय, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर -7, टैगोर बाल निकेतन स्कूल सेक्टर -6, करनाल के सभी एयर एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए।
विज्ञापन


इस अवसर पर कमान अधिकारी, ग्रुप कैप्टन प्रदीप बिशनोई, सुरेश दुग्गल, पवन कुमार शर्मा मौजूद रहे। इसके साथ ही, दिव्य योग मंदिर सेक्टर-7 की अध्यक्ष डा. दमयंति ने कहा कि योग जीवन है। अखिल विश्व गायत्री परिवार के लखन लाल ने भी योग की मानव जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. राज कुमार गुप्ता, कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राजिंदर सिंह छोकर, डॉ. रतन तिवारी, डॉ. आर के शर्मा, डॉ. सत्यवीर सिंह, डॉ. अनुज कुमार, श्री राजिंदर शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताए योग के लाभ
नीलोखेड़ी। अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एचआईआरडी में विशाल योग दिवस का  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सैंकडों की संख्या में शहरवासियों ने सुबह 5 बजे शुरू हुआ जो 7 बजे तक भाग लिया। योग गुरू शेषनाथ व पूर्ण सिंह ने लोगों को योग की विभिन्न प्रकार की क्रियाएं करवाई। इस अवसर पर पाली, पप्पू मोहिन्द्र बाकिपुर, मदन गौरगढ़, तजेंद्र बग्गा, राजिंद्र, सुनीता बहन उपस्थित थे।


योग करें और निरोग रहें

इंद्री। एसडीएम अश्वनी मलिक ने कहा कि योग करें और निरोग रहे। मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को अपनाना होगा। एसडीएम मलिक मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंद्री अनाज मंडी में आयोजित योग शिविर में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। पतंजलि योगपीठ इंद्री तहसील प्रभारी धर्मपाल आर्य ने योग प्रोटोकोल का अभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर तहसीलदार नरेश गौतम, बीडीपीओ राजकुमार, नायब तहसीलदार जसमेर सिंह, पंचायती राज के एसडीओ जिले सिंह के अलावा पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी व नेता भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed