फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Yoga competition: Chakshit first among men and Yashvi first among women

योग प्रतियोगिता : पुरुषों में चक्षित और महिलाओं में यशवी प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Yoga competition: Chakshit first among men and Yashvi first among women
योग प्रतियोगिता : पुरुषों में चक्षित और महिलाओं में यशवी प्रथम
- विजेता 15 को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। रविवार को कर्ण स्टेडियम में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष व महिला वर्ग के 2200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 10 से 14 पुरुष आयु वर्ग में चक्षित व महिला वर्ग में यशवी प्रथम रहे।

वहीं 18 से 28 पुरुष वर्ग में सुमित व महिला वर्ग में रिया रानी ने बाजी मारी। इसी आयु वर्ग में में पुरुषों में रोमिल जुड दूसरे व अभिषेक बंसल तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में अंजली द्वितीय व मन्नू तृतीय रही। आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ डॉ. अमित पुंज ने बताया कि इससे पहले जिला के सभी खंडों में योग प्रतियोगिताएं हुईं जिसके विजेता खिलाड़ियों ने जिला स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। अब जिला स्तर के विजेता खिलाड़ी 15 जून को कर्ण स्टेडियम में ही होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। मौके पर खेल विभाग के उपनिदेशक राकेश पांडेय, कार्यकारी खेल अधिकार अश्विनी कुमार, डॉ. राजपाल योग को-र्डिनेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के परिणाम-
10 से 14 आयु वर्ग- पुरुष वर्ग में त्रिमान सिंह द्वितीय व युवराज तृतीय रहे।
महिला वर्ग में यशवी प्रथम, नव्या द्वितीय व तनीशा तृतीय रही।

14 से 18 आयु वर्ग- पुरुष वर्ग में रुद्र पहले, पुनीत दूसरे व अरशद खान तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग- स्वीटी प्रथम, एकमप्रीत कौर द्वितीय व तनीशा तृतीय रही।

28 से 40 आयु वर्ग- पुरुष वर्ग में विजय कुमार प्रथम, मुकेश द्वितीय व अनुज कुमार तृतीय रहे।
महिला वर्ग में रुचिका पहले, गुंजन दूसरे व सुप्रिया तीसरे स्थान पर रही।

40-60 आयु वर्ग- पुरुष वर्ग में दर्शन प्रथम, बलराज द्वितीय व मुनीराम तृतीय रहे।
महिला वर्ग में कुलविंद्र पहले, शालू दूसरे व सुरेखा सैनी तीसरे स्थान पर रही।

60 से अधिक आयु वर्ग - पुरुष वर्ग में सचिन मलिक प्रथम, बलबीर सिंह द्वितीय व शिव कुमार तृतीय।
महिला वर्ग : संतोष पहले, सरस्वती दूसरे व मीना खुराना तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed