फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Yes, congratulations, the new year has arrived, new year...

Karnal News: हौण बधाइयां जी आ गया नया साल नए...

Fri, 02 Jan 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 02 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Yes, congratulations, the new year has arrived, new year...
नववर्ष के पहले दिन श्री राम मंदिर में भोले बाबा की पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नववर्ष के पहले दिन श्रीराम मंदिर सेक्टर आठ में कंपकंपाती ठंड में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद से अभिषेक किया और चंदन, बेलपत्र से शृंगार कर दीपक जलाकर आशीर्वाद लिया। नववर्ष के पहले दिन वीना सेठ और सुमन बत्रा ने बधाई गीत हौण बधाइयां जी आ गया नया साल नए साल नू वी कृपा करेंगे देखो गुरुवां दा कमाल, होन बधाइयां जी आ गया नया साल खुशियों वाला दिन ए आया... भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया।

सुशील मदान और अनु खट्टर ने रौनका सब ने लाईया सतगुरु दे द्वारै उतै बज रिया शहनाइयां होन बधाइयां भजन गाकर सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। पंडित अनिल द्विवेदी ने आशुतोष भगवान का सब पर वर्चस्व बना रहे ऐसी प्रार्थना कर भोलेनाथ के चरणों में अर्जी लगाई। कार्यक्रम की समाप्ति पर राम मंदिर महिला मंडल कलानौर के लिए रवाना हुए, जहां पर हर वर्ष गुरु महाराज जी के चरणों में श्री सुंदरकांड का पाठ होता है। इस अवसर पर प्रधान जगन बत्रा, सदस्य रविंद्र बत्रा, अशोक मदान, पवन धमीजा, रविंद्र बत्रा, नीरज कपूर, मुरारी बत्रा, उषा ढींगरा, चंद्र बत्रा, रेनू तनेजा, सुषमा धमीजा, सर्वेश डाटा, संतोष डाटा, विभा बत्रा और संगीता बत्रा के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed