फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Yellow Claw encroachments on the run

अवैध कब्जों पर चलाया पीला पंजा

Fri, 31 Jan 2014 01:11 AM IST
करनाल
करनाल Updated Fri, 31 Jan 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
सलारपुर रोड पर दो स्थानों हुए अवैध कब्जों पर प्रशासन की ओर से पीला पंजा
विज्ञापन
चलाया गया। इस दौरान प्रशासनिक टीम ने 14 एकड़ भूमि पर बने अवैध कब्जों को गिराया।

यह सारा अभियान जिला नगर योजनाकार अमरीक सिंह, बीडीपीओ प्रताप सिंह व पुलिस टीम की मौजूदगी में चला।
कुरुक्षेत्र के सलारपुर रोड पर गांव दराकलां व खेड़ी ब्राह्मणान में अवैध रूप से प्लॉट काटकर चहारदीवारी करने की शिकायत मिली थी।

इसके बाद जिला नगर योजनाकार विभाग ने अवैध कब्जों पर पीला पंजा चलाने की योजना तैयार की। वीरवार को जिला योजनाकार अमरीक सिंह, बीडीपीओ प्रताप सिंह, एसएचओ मलकीत सिंह, एफआई जिले सिंह और जेई सुरेश पाल टीम सहित गांव दराकलां व खेड़ी ब्राह्मणान पहुंचे।


 यहां करीब 14 एकड़ जमीन पर कटे अवैध प्लॉटों की चहारदीवारी और बनी पक्की सड़क को उखाड़ फेंक दिया। टीम ने उक्त गांवों में अवैध रूप से बनाए गए मकानों में रहने वाले लोगों को प्रशासन की ओर से नोटिस देकर छोड़ दिया गया। जिला नगर योजनाकार अमरीक सिंह ने बताया कि यहां से वर्ष 2005 में भी अवैध कब्जे हटाए गए थे। परंतु भू माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और फिर से अवैध कब्जा कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दो जेसीबी मशीनों की मद्द से लगभग पंद्रह प्लॉटों की चहारदीवारी व पक्की सड़काें को उखाड़ा गया है। उन्होंने कहा कि जिला में भू-माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा और कहीं पर भी अवैध कब्जा होने की सूचना मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed