फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Yamuna water left traces of ruin

बर्बादी के निशान छोड़ गया यमुना का पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Yamuna water left traces of ruin
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। यमुना नदी का पानी तो कम हो गया, लेकिन यह तबाही के निशान छोड़ गया है। खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। जगह-जगह भूमि का कटाव हो गया। बाढ़ के बाद फैली गंदगी से अब बीमारियां फैलने की संभावना है।
किसान राम सिंह, नरेश, ओम सिंह और रामेश्वर का कहना है कि क्षेत्र के कलसौरा, चंद्राव, चौगांवा, गढ़पुर टापू, नगली और डबकौली खुर्द गांव के खेतों को यमुना नदी में आए पानी ने आगोश में ले लिया था। अब धीरे-धीरे पानी खेतों से उतर रहा है। हालांकि कुछ खेतों में अभी भी पानी है। परंतु जिन खेतों से पानी उतर चुका है, उनमें खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। सब्जियों की फसल भी नष्ट हो गई। हमारी प्रशासन से मांग है कि जल्द खराब हुई फसलों का जायजा लेकर किसानों को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

कर्ज के बोझ तले दबेंगे किसान
किसानों का कहना है कि हालात सुधरने में काफी समय लगेगा। जिन किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी हैं, वे कर्ज में दब जाएंगे। छोटी जोत वाले किसानों को परिवार चलाना मुश्किल हो जाएगा। जो किसान सिर्फ खेती पर निर्भर थे, उन्हें ज्यादा दिक्कत होगी। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में बीमारियां फैलने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। आमतौर पर बाढ़ के बाद बीमारियां दस्तक देती हैं, इसलिए स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में डॉक्टरों की टीम समय पर भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ एकड़ धान, गन्ने की फसल खराब
किसान ध्यानी सिंह का कहना है कि उसकी नौ एकड़ धान व गन्ने की फसल थी। सारी खराब हो गई। पानी से गढ़पुर टापू का पुल भी पूरी तरह डूब चुका था। हालांकि अब पानी सामान्य है, लेकिन पुल के ऊपर कीचड़ जमा है। जिस कारण खेतों में जाने वाले किसानों को पुल से गुजरने में काफी परेशानी हो रही है।

यमुना नदी में अब केवल साढ़े 13 हजार क्यूसिक पानी है। हालात सामान्य हैं। अब और पानी आने की संभावना नहीं है। अब स्थिति पहले से बेहतर है। प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
- आशीष कौशिक, एसडीओ सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed