{"_id":"690f934b78cb6e69380f2394","slug":"wrong-photo-is-placed-next-to-the-name-in-the-voter-list-karnal-news-c-18-knl1008-776795-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मतदाता सूची में नाम के आगे लगे हैं गलत फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मतदाता सूची में नाम के आगे लगे हैं गलत फोटो
Sun, 09 Nov 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। असंध विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 20 एवं गांव ओंगध की मतदाता सूची में गड़बड़ी है। सूची में 10 मतदाताओं के नाम के आगे एक पुरुष 36 महिलाओं के वोट के आगे एक महिला की फोटो लगी है। गांव में मतदाताओं से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वोटर कार्ड में नाम पता सही है लेकिन मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम, फोटो और पते सही नहीं हैं।
ग्रामीण कृष्ण शर्मा के मतदान पहचानपत्र पर नाम सही है तो फोटो किसी महिला का लगा हुआ है तो वहीं महिला कांता का नाम व फोटो सही है लेकिन उम्र ठीक नहीं है। इसके अलावा वार्ड पांच में महिला मतदाता सूची में पुरुषों की तस्वीरें लगी हैं। एक महिला ने बताया कि मतदान के समय ऐसा होने के कारण वोट डालते समय बूथ में बैठे एजेंट सहित कर्मचारियों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है। मतदाता सूची में हुई गलती के कारण गांव में दो पक्षों में विवाद भी हो जाता है। मतदाता सूची को कई चुनाव बीत जाने के बावजूद भी ठीक नहीं किया गया। इसलिए इसे जल्द ठीक किया जाए। जिससे वोट डालने के समय मतदाताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।