फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Worshiped in temples, prayed in churches and sought everyone's well-being.

Karnal News: मंदिरों में की पूजा, गिरजाघरों में प्रार्थना से मांगी सबकी खुशहाली

Fri, 02 Jan 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 02 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Worshiped in temples, prayed in churches and sought everyone's well-being.
नववर्ष के अवसर पर श्री खाटू श्याम मंदिर में बाबा के दर्शन करने के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। मंदिरों में पूजा, गिरजाघरों में प्रार्थना, गुरुद्वारों में अरदास और मस्जिदों में नमाज के साथ सबकी खुशहाली मांगी गई। सभी जगह हुए कार्यक्रमों का यह पल नव वर्ष 2026 के पहले दिन रहा। इसके अलावा शहर भर में भंडारे लंगर सहित अन्य सेवा कार्य भी किए गए। ताकि पूरा वर्ष अच्छा बीते। नववर्ष के स्वागत में विभिन्न समुदायों ने मंदिरों, गुरुद्वारों, गिरजाघरों और मस्जिदों में अपने-अपने तरीके से प्रभु से अमन चैन की दुआ मांगकर प्रार्थना की।

नववर्ष के पहले दिन अल सुबह स्नान कर श्रद्धालु नंगे पैर मंदिरों में भगवान के दर्शन करने पहुंचना शुरू हो गए थे। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े हो गए थे, जो सिलसिला देर रात तक जारी रहा। वीरवार सुबह पंडित दीपक पांडे ने कोलकाता से मंगवाए फूलों से श्री श्याम बाबा के स्वरूप का शृंगार किया। इस अवसर पर महिला श्रद्धालुओं ने बाबा के भजन गाकर उनकी महिमा का गुणगान किया। श्री खाटू श्याम मंदिर सभा की ओर से आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन




गुरु चरणों में की अरदास

सराफा बाजार स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब में नववर्ष के स्वागत के अवसर पर हेड ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश कर अरदास करवाई। सुबह के समय श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर भाई अमृतपाल सिंह ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि हमें नए वर्ष में जरूरतमंद लोगों की सहायता करने तथा बेजुबान जीवों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सेवा, करुणा और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




गिरजाघरों में विश्व कल्याण की प्रार्थना

नववर्ष के पहले दिन द चर्च ऑफ असेंशन में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने चर्च पहुंचकर प्रभु यीशु की आराधना की। प्रार्थना सभा के दौरान विशेष भजनों का गायन किया गया और प्रभु यीशु के संदेशों का सुमिरण किया गया। फादर नरेंद्र कुमार ने कहा कि नववर्ष आत्म चिंतन और नए संकल्पों का समय होता है। हमें अपने जीवन में प्रेम, क्षमा, सेवा और करुणा को अपनाते हुए जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।




चादर मुबारक पेशकर मांगी खुशहाली

दरगाह बू अली शाह कलंदर साहिब की दरगाह शरीफ पर अकीदत और एहतराम के साथ चादर चढ़ाई गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने दरगाह पर माथा टेककर नए साल में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। दरगाह परिसर में दुवाओं और इबादत का विशेष आयोजन किया गया। बाबर हुसैन अल्वी क़द्दूसी ने हरियाणा सहित पूरे देशवासियों के लिए अमन, चैन और तरक्की की दुआ मांगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नया वर्ष देश में आपसी सौहार्द, भाईचारे और इंसानियत को और मजबूत करे। इस दौरान शान मियां पैप्सी, कामिल साहब, वकिल अहमद, आसिफ अली, हाजी अमजद अली, अब्बास, अहमद फैज सहित काफी अकीदत मंदो ने सिरकरत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed