फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Worship of Mother Siddhi is fruitful: Anu

मां सिद्धि की अराधना फलदायी : अनु

Sat, 12 Oct 2024 04:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 12 Oct 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Worship of Mother Siddhi is fruitful: Anu
करनाल। इंदिरा कॉलोनी में घर घर की गई नवरात्र की आखिरी दिन की कथा में अनु नरवाल ने कहा कि मां सिद्धि की जो भक्त विधि विधान से पूजा करते हैं, उनके सभी कार्य सिद्ध होते हैं। मां दुर्गा का यह स्वरूप सिद्ध और मोक्ष देने वाला है। शिव भगवान को सिद्धि दात्री से ही सभी सिद्धियां प्राप्त हुई थी। तृप्ति गुप्ता ओर रीता गुप्ता के घर हुई कथा में मां दुर्गा की पूजा की। इससे पूर्व सुबह नारी शक्ति मंच की महिलाओं व अन्य महिलाओं ने अपने घरों में कंजक पूजन किया। विधि विधान से कई महिलाओं ने अपने-आप ने घरों में हवन किया। बाद में नौ कन्याओं को भोजन करवाया गया। पूरी, नारियल, हलवा, काले चने का माता रानी को भोग लगाया। इसके बाद कन्याओं को कलेवा बांधकर उनके चरण धोकर उन्हें भोजन दिया गया। इस अवसर पर गीतिका कथूरिया शालू अरोड़ा, सुनीता ,सीमा, सरला, डाक्टर अंजू अरोड़ा, भारती गुप्ता मीनिंग दीपिका रविता भारतीय अरोड़ा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed