{"_id":"65f4b4b477c41ebd4205a3e7","slug":"working-women-will-get-rs-5000-if-they-have-a-second-son-karnal-news-c-18-knl1008-348594-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कामगार महिलाओं को दूसरा लड़का होने पर मिलेगे पांच हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कामगार महिलाओं को दूसरा लड़का होने पर मिलेगे पांच हजार
Sat, 16 Mar 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कामगार महिलाओं को अब दूसरा बच्चा लड़का होने पर भी ‘मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता’ योजना के तहत पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी। यह जानकारी डीपीओ ने दी।
उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भावस्था में मजदूरी के स्तनपान कराने वाली महिलाओं में पोषण सुनिश्चित करने के लिए ‘मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता’ योजना शुरू की गई है। दूसरे बच्चे के रूप में लड़के को जन्म देने वाली अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग महिलाओं सहित मनरेगा जॉब कार्ड, ई-श्रम कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और किसान सम्मान निधि की लाभार्थी महिलाएं भी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगी।
विज्ञापन
डीपीओ ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई कामगार महिलाओं के लिए पहले से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत पांच हजार रुपये की सहायता राशि तीन किस्तों में दी जाती है। अब सरकार ने नियमों में बदलाव कर सहायता राशि दो किस्तों में देने का निर्णय लियाहै। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस के दौरान सुबह नौ9 बजे से सायं पांच बजे तक संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।