फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Workers should speed up membership campaign: Yogendra

सदस्यता अभियान में तेजी लाएं कार्यकर्ता : योगेंद्र

Sat, 30 Nov 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 30 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Workers should speed up membership campaign: Yogendra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। क्षेत्रीय विधायक योगेंद्र राणा शुक्रवार को असंध हलके में धन्यवादी दौरे के तहत उपलानी, चोरकारसा, रुगसाना, अच्छनपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए कहा।
भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत असंध विधानसभा क्षेत्र के चारो मंडल असंध,बल्ला, जुंडला, जलमाना के मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, मोर्चा अध्यक्ष व मोर्चा महामंत्रियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। साथ ही विधायक ने उपस्थित कार्यकर्ता साथियों से सक्रिय सदस्य बनने के लिए दिए गए टारगेट को पूरा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में निरंतर विकास की नई उंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश निरंतर इसी गति के साथ आगे बढ़े। यही हम सब युवाओं का संकल्प है। इसी संकल्प के साथ भारत देश 2047 तक विकसित देश होगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय राणा के अतिरिक्त जिला सचिव गुरबक्शीश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश जांगड़ा, मंडल महामंत्री महेंद्र मास्टर, गांव उपलानी सरपंच सतबीर सिंह, बाबू राम, कृष्ण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed