{"_id":"68055e3a4a90cf9c310fc4d4","slug":"worker-died-in-road-accident-karnal-news-c-18-knl1008-628132-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सड़क हादसे में श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सड़क हादसे में श्रमिक की मौत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जीटी रोड पर सड़क हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। ये हादसा करनाल-चंडीगढ़ मार्ग पर हवेली के पास हुआ। मृतक की पहचान त्रिभुवन सिंह के तौर पर हुई है।
मृतक के बहनोई जगत सिंह निवासी काफली कमेड़ा, जिला बागेश्वर, उत्तराखंड ने थाना सदर पुलिस को बताया कि त्रिभुवन सिंह करनाल हवेली में काम करता था और कुछ दिनों से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। जब वे उसे ढूंढ़ने करनाल पहुंचे तो उन्हें हादसे की जानकारी मिली।
पुलिस के अनुसार 17 अप्रैल को शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे की शिनाख्त प्रक्रिया के लिए कल्पना चावला के मोर्चरी हाउस में रखवाया गया था। शनिवार को मृतक की पहचान उसके परिजनों ने की।
विज्ञापन
थाना सदर पुलिस ने मृतक के बहनोई की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है।ं