फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Work on the 21.75-meter-long bridge over the lake in Bibipur has not been completed since 2021.

Karnal News: बीबीपुर में झील के ऊपर 21.75 मीटर लंबे पुल का काम 2021 से नहीं हो सका पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Work on the 21.75-meter-long bridge over the lake in Bibipur has not been completed since 2021.
चंडीगढ़। पिहोवा के विधायक सरदार मनदीप चड्ढा ने गांव बीबीपुर कलां के निकट झील के ऊपर निर्मित किए जा रहे पुल का ब्योरा मांगा और कार्य में देरी का कारण पूछते हुए जानकारी मांगी है कि काम कब तक पूरा होगा। लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने जवाब देते हुए बताया कि कुुरुक्षेत्र जिले के बीबीपुर गांव से चनालहेड़ी को जोड़ने वाले लिंक रोड पर झील के ऊपर पांच स्पैन वाले 21.75 मीटर लंबे हाई लेवल ब्रिज के पुननिर्माण का कार्य एक एजेंसी को दिया गया था और इसकी लागत करीब 597.83 लाख रुपये थी। अभी तक 555.50 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। इस योजना पर भारी ईंटों की संरचना के कारण वेल फाउंडेशन धंसने से देरी हुई। बेयरिंग की देरी से आपूर्ति, चनालहेड़ी गांव में पानी भरने और स्थानीय किसानों के साथ विवाद के चलते दीवार निर्माण तक के कार्य में देरी हुई। मंत्री ने कहा कि अभी तक 92 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है और 31 जनवरी तक कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed