{"_id":"69b3133537d656fa2a01162c","slug":"womens-cricket-tournament-on-15th-10-teams-participating-karnal-news-c-18-knl1018-862955-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 15 को, 10 टीमें हो रहीं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 15 को, 10 टीमें हो रहीं शामिल
Fri, 13 Mar 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। क्रिकेट एकेडमी ऑफ नरवाल 15 मार्च को महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है। प्रतियोगिता में करनाल, कैथल, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली से कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
क्रिकेट कोच उधम राणा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन ठाकुर धूम सिंह की याद में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में एक टीम जिले से और एक टीम कैथल से है। अन्य हर जगह से करीब दो-दो टीमें आ रही हैं। प्रतियोगिता में कुल 20 मैच खेले जाएंगे। 17 लीग मैच होंगे और तीन नॉकआउट मैच होंगे। पहला मुकाबला क्रिकेट अकादमी ऑफ नरवाल व क्रिकेट वीड नागेश के बीच खेले जाएगा। उन्होंने बताया कि हर एक मैच 20 ओवर का खेले जाएगा।