फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   womens commissions strict approach in gang rape

सामूहिक दुष्कर्म में महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
womens commissions strict approach in gang rape
तरावड़ी सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस द्वारा ढील देने और महिला के आरोपों से मुकरने पर हरियाणा महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन ने बयान से मुकरने वाली महिला की तुरंत गिरफ्तारी और आरोपियों के डीएनए कराने के निर्देश दिये हैं। अध्यक्ष ने यह पत्र डीजीपी हरियाणा और करनाल के एसपी को भेजकर आगामी सात दिनों में इस केस की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

13 जुलाई को गन्नौर की एक महिला ने तरावड़ी थाने को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उसके साथ नितिन एग्रो फूड्स राइस मिल में बंदूक के बल पर सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन न तो राइस मिल का जिक्र किया और न ही मिल के मालिकों समेत अन्य का। यही नहीं तरावड़ी थाना पुलिस ने मामले में आरोपियों को राउंडअप तो कर लिया, लेकिन न तो उनकी गिरफ्तारी दिखाई और न ही उनको छोड़ा। तीन दिन तक ऐसा ही चला, आखिरकार 16 जुलाई को महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ करनाल पहुंची तो शिकायतकर्ता महिला ने दास्तां सुनाई और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में नया मोड़ उस समय आया जब आयोग के सामने गवाही देने वाली महिला मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयानों से मुकर गयी। अब महिला आयोग ने हरियाणा के डीजीपी और करनाल के एसपी को पत्र लिखकर आरोपों से मुकरने वाली महिला की गिरफ्तारी के निर्देश दिये हैं। साथ ही ये भी कहा कि गैंगरेप में शामिल सभी आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन

प्रताप स्कूल सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच जारी : प्रतिभा सुमन
तरावड़ी सामूहिक दुष्कर्म मामले में डीजीपी और एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई के निर्देश दिये गए हैं। बयानों से मुकरने वाली महिला की तुरंत गिरफ्तारी और आरोपियों के डीएनए टेस्ट के लिए कहा गया है। पुलिस को इसके लिए सात दिन का समय दिया गया है। वहीं, प्रताप पब्लिक स्कूल में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की अलग से आयोग जांच कर रहा है। जांच रिपोर्ट के बाद इस मामले में भी निर्देश दिये जाएंगे। -प्रतिभा सुमन, अध्यक्ष, महिला आयोग हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed