फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Women will be empowered through Nari Vandan Abhiyan: Archana

नारी वंदन अभियान से महिलाएं होंगी सशक्त : अर्चना

Sat, 24 Feb 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 24 Feb 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Women will be empowered through Nari Vandan Abhiyan: Archana
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इससे महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 24 फरवरी को नारी शक्ति संवाद के तहत एनजीओ एवं आंगनबाड़ी की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत दो मार्च को सभी विधानसभा क्षेत्रों में शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें एनजीओ व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। जिले के समस्त मंडल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से व्यक्तिगत संपर्क करते हुए पत्रक वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कर्ण कमल में इस विषय पर बैठक हुई। बैठक को सांसद संजय भाटिया ने भी संबोधित किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, जिलाध्यक्ष पानीपत दुष्यंत भट्ट, मेयर रेणु बाला गुप्ता, मेयर पानीपत अवनीत कौर और अन्य पिछडा वर्ग कल्याण वर्ग चेयरमैन निर्मला बैरागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्वेत पत्र जारी करे आप और कांग्रेस
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस पर किसानों को बरगलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह दोनों पार्टियां श्वेत पत्र जारी करके बताएं कि इन्होंने आज तक किसानों के हित में क्या कार्य किए हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित में अनेक ठोस कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना व अन्य कई प्रकार की योजनाएं चलाकर किसानों का भला करने का काम मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या का हल बैठकर बातचीत से निकलता है। केंद्र सरकार इसमें लगातार प्रयासरत है। उमीद है जल्द ही कोई बीच का रास्ता निकल आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed