{"_id":"676b905f31179d50220a3a57","slug":"women-sang-the-glory-of-guru-by-singing-sankirtan-karnal-news-c-18-knl1008-546071-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: महिलाओं ने संकीर्तन कर किया गुरु की महिमा का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: महिलाओं ने संकीर्तन कर किया गुरु की महिमा का गुणगान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। कस्बे के गुनियाना गांव के गुरु ब्रह्मानंद आश्रम में ग्रामीणों के सहयोग से जगत गुरु ब्रह्मानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती पर दिनभर महिलाओं की ओर से संकीर्तन कर गुरु की महिमा का गुणगान किया गया।
आश्रम में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल व सदस्य डाॅ. ऋषिपाल, नंबरदार कर्ण सिंह, पवन पहलवान, सरपंच सुजीत सिंह व अन्य कमेटी सदस्यों के साथ यहां पहुंचे और हवन में आहुतियां डालीं। कमेटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथियों को गुरु ब्रह्मानंद की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सचिव उपेंद्र सिंघल ने गुरु ब्रह्मानंद आश्रम में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि गुरु व ऋषि-मुनि किसी जाति विशेष के नहीं होते बल्कि समस्त जन के पूजनीय होते हैं, जो सभी के कल्याण के लिए धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देते हैं। इस आयोजन में प्रेम सिंह, ईश्वर, पालाराम, रामफल, सुभाष, महासिंह, करतारा राम, सुरेश, ऋषि, बलवान, भीम सिंह सहित अन्य ग्रामीणों का सहयोग रहा।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur
विज्ञापन