फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   women's murder

बहन सैर करने गई चाकू से वार करके महिला की हत्या

Sun, 24 Jan 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Sun, 24 Jan 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
women's murder
रामनगर स्थित घर में सो रही 55 वर्षीय महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शनिवार अल सुबह आधे घंटे में ही आरोपी इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। महिला की छाती व पीठ पर चाकू से करीब छह वार किये गए हैं। साढ़े पांच बजे सैर करने गई महिला विदा देवी की बहन मोनू देवी वापस छह बजे घर पहुंची तो उसने विद्या देवी को बिस्तर पर ही लहूलुहान अवस्था में देखकर पड़ोसियों को आवाज लगाई और महिला के बेटे हरीश को बुलाया गया। गंभीर अवस्था में महिला को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सिटी थाना प्रभारी मोहनलाल सहित एफएसएल की टीम ने मौके का मुआयना कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस इसे ब्लाइंड मर्डर ही मान रही है।
विज्ञापन

 विद्या देवी रामनगर में ही बेटे हरीश, कालू की पत्नी व उनकी बेटी के साथ रहती है। विद्या देवी की बहन मोनू देवी (51) भी लंबे समय से इनके साथ ही रहती है। रोजाना की तरह शनिवार सुबह पांच बजे मोनू देवी व हरीश की लड़की को साथ लेकर सैर करने गई। शुक्रवार शाम से ठंड बढ़ने के कारण हरीश घर नहीं आया और सेक्टर-चार स्थित अपने ऑफिस में ही सो गया। रामनगर स्थित घर में बहनें विद्या देवी व मोनू देवी ग्राउंड फ्लोर पर नीचे बेड पर सो रही थी और हरीश की पत्नी मोनिका पहली मंजिल पर सो रही थी। मोनू देवी के सैर करने जाने पर घर में विद्या देवी और बेटे की पत्नी मोनिका रह गई थी। मोनू देवी घर पहुंची तो विद्या देवी को अचेत अवस्था में पाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सिटी थाना प्रभारी मोहनलाल व एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस को हरीश ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हरीश की पत्नी मोनिका देवी ने बताया कि उसे किसी प्रकार की आवाज सुनाई नहीं दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सिटी थाना के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि महिला के बेटे हरीश की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन


कई पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस
पुलिस इस ब्लाइंड मर्डर की कई पहलुओं से जांच कर रही है। मोबाइल काल डिटेल भी खंगालने में जुटी है। पुलिस के लिए यह मामला पेचीदा इसलिए हो गया है कि हमले के वक्त न तो महिला की आवाज घर में ही सो रही बहू को सुनाई दी और न ही पड़ोसियों को।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed