फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Women power will make Karnanagari clean

Karnal News: कर्णनगरी को स्वच्छ बनाएगी नारी शक्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Women power will make Karnanagari clean
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की तर्ज पर कर्ण नगरी को स्वच्छ बनाने में नारी शक्ति अहम भूमिका निभाएगी। इसे लेकर नगर निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत नारी की भागीदारी कार्यक्रम शुरू किया गया है।
जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के अलावा महिला पार्षदों को शामिल किया गया है। ये सभी अब घर-घर जाकर लोगों में स्वच्छता की अलख जगाएंगी।
इस अभियान से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ-साथ स्वच्छ सर्वेक्षण में करनाल को टॉप रैंकिंग दिलाना मकसद है। इसे लेकर नगर निगम कार्यालय में शनिवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

जिसमें मुख्यातिथि के रूप में मेयर रेणू बाला गुप्ता पहुंचीं। उन्होंने निगम की आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा, पार्षद सुदेश रानी, पार्षद आशया कुमार, पार्षद प्रियंका सैनी, पार्षद ममता देवी, कार्यकारी अभियंता प्रियंका सैनी और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं को इस विशेष कार्यक्रम में सहभागी बनने के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की स्वच्छ भारत मिशन-शहरी टीम के सदस्यों ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को बताया कि किस प्रकार वे स्वच्छता में योगदान दे सकती हैं। किन सावधानियों को अपनाकर स्वयं और परिवार की सेहत का ध्यान रख सकती है। गीला व सूखा कचरा अलग करने बारे बताया।
वीडियो से सीखा कैसे अंबिकापुर बना बेस्ट सिटी : सभागार में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले की वीडियो दिखाई गई, जिसमें वहां की 400 से अधिक महिलाओं का समूह शहर से कूड़ा-कचरा एकत्र कर उसका 156 प्रकार से पृथक्करण करता है।
इस कार्य से उनकी पूरे देश में सराहना हुई और उन्हें बेस्ट सिटी का अवार्ड भी मिला था। यह सब उन महिलाओं का स्वच्छता से लगाव, नई पहल और नई सोच से ही संभव हुआ है। महिलाओं को इस तरह से कार्य करने की जानकारी दी गई। मेयर रेणू बाला गुप्ता ने कहा कि हमारे देश की महिलाएं जब एक संकल्प को लेकर चलती हैं, तो उस कार्य को पूरा करने की क्षमता पूर्ण करती हैं। इसी संकल्प के साथ हमें अपने शहर, राज्य व देश को स्वच्छ बनाना है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के नतीजों में करनाल नगर निगम देश के चुनिंदा शहरों में शामिल होगा।
प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन का जो संकल्प लिया था, वह पूरा होता नजर आ रहा है। देश ने स्वच्छता में नए आयामों को छुआ है। शहर में भी बेहतर सफाई व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed