{"_id":"696012ea2895e369920bd3f1","slug":"women-of-fpos-were-trained-in-making-and-selling-milk-products-karnal-news-c-18-knl1018-819398-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एफपीओं की महिलाओं को दुग्ध उत्पाद बनाने और बेचने का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एफपीओं की महिलाओं को दुग्ध उत्पाद बनाने और बेचने का दिया प्रशिक्षण
Fri, 09 Jan 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
दुग्ध उत्पादन का प्रशिक्षण लेती एफपीओ की महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और दुग्ध आधारित उत्पादों के जरिये उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से एफपीओ दी हरियाणा अतुल्य नारी शक्ति को एनडीआरआई के एक्सटेंशन विभाग में प्रशिक्षण दिया गया। यह एफपीओ ऑपरेटिव मल्टीपरपज सोसायटी लिमिटेड के तहत नाबार्ड एवं जन कल्याण समिति के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जिसमें एफपीओ की महिलाओं को दुग्ध उत्पाद बनाने और बेचने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजीता ने दुग्ध उत्पाद तैयार करने की बारीकियां सिखाई। इसमें महिलाओं को पनीर, मसाला पनीर, गुलाब जामुन और पनीर के पानी से फ्लेवर्ड ड्रिंक बनाने का प्रशिक्षण दिया। महिलाओं ने खुद दुग्ध से कई प्रकार के उत्पादों को तैयार कर उनकी प्रक्रिया, सामग्री और गुणवत्ता के मानकों को समझा। जन कल्याण समिति की सीईओ आयुषी मान ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य एफपीओ से जुड़ी महिलाओं को दूध से मूल्य वर्धित उत्पाद तैयार करने के लिए सक्षम बनाना है, ताकि वे अपने उत्पाद बाजार में बेचकर नियमित आय अर्जित कर सकें। वहीं एफपीओ के सीईओ डॉ. जितेंद्र सिंह ने महिलाओं को कहा कि प्रतिष्ठित संस्थान एनडीआरआई में प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और तकनीकी की जानकारी का लाभ उठाकर महिलाएं अपने दुग्ध उत्पादों को बेहतर गुणवत्ता के साथ बाजार में उतार सकेंगी। जन कल्याण समिति की परियोजना अधिकारी राजबाला मान ने महिलाओं का स्वयं रोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया।