फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Women of 69 villages became Atal Bhujal Saheli

Karnal News: अटल भूजल सहेली बनीं 69 गांवों की महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Women of 69 villages became Atal Bhujal Saheli
- महिलाओं को खजूरी में आयोजित कार्यक्रम में किया गया प्रशिक्षित
विज्ञापन

- अब अटल भूजल सहेलियां भूजल को बचाने के लिए ग्रामीणों को करेंगी प्रशिक्षित और जागरूक
सुरेश सैनी
यमुनानगर। खंड जगाधरी के 69 गांवों की महिलाओं को अटल भूजल सहेली बनाया गया है। पहली बार महिलाएं इस योजना से जुड़ी हैं। अब ये महिलाएं अपने-अपने गांव में महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी भूजल स्तर में सुधार कैसे लाया जाए के बारे में जागरूक करते हुए प्रशिक्षण देंगी। वहीं बेहतर कार्य करने वाली अटल भूजल सहेलियों को विभाग की तरफ से सम्मानित भी किया जाएगा।
दरअसल वीरवार खजूरी गांव में खंड जगाधरी के 69 गांवों की इन महिलाओं को अटल भूजल सहेलियां योजना के अंतर्गत लगाए गए वाटर फ्लो मीटर, रेन गेज और और पानी के जलस्तर को किस प्रकार मापा जाता है के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

ये बनी अटल भूजल सहेली
अंजू, रेनू, रिंकी, मोबिन, संगीता रानी, रजवंत कौर, रीना देवी, अनिता, रीतु, पूजा, अनिता, मेनका, ज्योति, प्रवीन बाला, कमलेश, पूजा, गीता रानी, खुशबू, लाजवंती, मुकेश, सीमा, बबली देवी, रेखा, रेनू देवी, रीजु, रजनी, अनुराधा, पिंकी, सोनिया, बबिता रानी, पूजा रानी, सकीला, पूनम, सोना देवी, अनुराधा, कमलेश, सीमा देवी, राज बाला, कोमल, सुनीता, चंदा, गीता, सरोज बाला, गीता, मुस्कान, डिंपल रानी, संगीता, रचना, जूली कांबोज, रेखा रानी, सीता, प्रवेश, ममतेश देवी, रजनी, रीना देवी, कोमल, अंजलि, स्नेहा, शीतल, प्रियंका, रेनू बाला, पायल, नीरू व अमृता आदि को अटल भूजल सहेली बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल भूजल योजना के तहत अब इसी तरह खंड रादौर में 19 को, 22 को खंड सरस्वती नगर और 23 जनवरी को खंड साढौरा में इस तरह के प्रशिक्षण का आयोजन कर महिलाओं को अटल भूजल सहेली की एंबेसडर बनाया जाएगा। जिले के खंड रादौर, जगाधरी, सरस्वती नगर, साढौरा में 251 गांव ऐसे हैं जो लगातार हर साल डेढ़ से दो फीट भूजल का स्तर नीचे खिसक रहा है, जोकि भविष्य के लिए यह खतरे की घंटी है। ट्यूबवेलों भी जवाब देने लगे हैं।
खंड जगाधरी के इन गांवों में गिर रहा भूजल
आंकड़ों के मुताबिक अहलुवाला, अकालगढ़, अमादलपुर, बहादुरपुर, भोगपुर, भोजपुर, बीबीपुर, दामला, दड़वा माजरी, दौलतपुर जागीर, दयालगढ़, धौड़ंग, दूधला, दुसानी, फतेहपुर-123, गलौली, घोडों, गोलनपुर, हाफिजपुर, हरियाबांस, हरीपुर जट्टान, हरीपुर कांबोयान, हरनौल, ईस्सरपुर, जयपुर, जिंझरों, कैल, कायमपुर, कैत, कलानौर, खेड़ा खुर्द-2, खाटवाला, खजूरी, खुंडेवाला, खुर्दी, कुंजल कंबोयान, लापरा, महलांवाली, मलीमाजरा, मंडी, मंडौली, मुकारमपुर, नगला जागीर, नागल, नाहरपुर, नयागांव, पंजोपुर, रामपुर माजरा, रतनगढ़, रोड छप्पर, रोहलाखेड़ी, सबापुर, साबापुर, सुडैल, सुढल, सूघ, सुखपुरा, टापू कमालपुर, टापू माजरी, तिगरा, तिगरी और टोडरपुर शामिल हैं जिनमें भूजल स्तर गिर रहा है।

अटल भूजल योजना के अंतर्गत खंड जगाधरी के 69 गांवों की महिलाओं को अटल भूजल सहेली बनाया गया। वीरवार को खजूरी गांव में इन्हें प्रशिक्षण दिया गया। अटल भूजल सहेलियां योजना के अंतर्गत लगाए गए वाटर फ्लो मीटर, रेन गेज और और पानी के जलस्तर को किस प्रकार मापा जाता है, के बारे विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में घटते जल स्तर की तरफ ध्यान आकर्षित करना है और भूजल को बचाने के लिए सहयोग करना है।
- भूपेंद्र सिंह, आईईसी विशेषज्ञ अटल भूजल योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed