फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   women kidnapped and raped

महिला का अपहरण कर किया रेप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
women kidnapped and raped
16 फरवरी की देर रात बसताड़ा टोल प्लाजा पर बने टॉयलेट में शौच के लिए गई एक महिला का दो लोगों ने अपहरण कर लिया। दोनों आरोपियों ने कुटेल फ्लाई ओवर के पास चाकू की नोंक पर महिला के साथ रेप किया और फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार पंजाब के लुधियाना जिले का निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से लुधियाना जा रहा था। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे वह अपने पति के साथ बसताड़ा टोल पर बस से उतर गई। दंपति अपने रिश्तेदार के इंतजार में खड़े थे। इस दौरान वह टोल पर बने टॉयलेट में गई तो बाहर खड़े दो व्यक्ति चाकू की नोंक पर उसे जबरदस्ती अगवा करके ले गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि टोल से कुछ दूरी पर स्थित फ्लाईओवर के पास दोनों आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया और मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुटेल फ्लाईओवर के पास एक महिला के साथ बलात्कार किये जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
-तरसेम चंद, थाना प्रभारी मधुबन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed