{"_id":"60edfd808ebc3ebb6750b6fc","slug":"women-kidnaped-karnal-news-knl7638881","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ रह रही विवाहिता का अपहरण, पति पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ रह रही विवाहिता का अपहरण, पति पर आरोप
विज्ञापन
घरौंडा। लिव इन रिलेशनशिप में प्रेमी के साथ रह रही विवाहिता के अपहरण का मामला सामने आया है। प्रेमी ने प्रेमिका के पति व अन्य लोगों पर मारपीट कर महिला को जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पानीपत के एक गांव की महिला घरौंडा क्षेत्र में अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। उसके दो बच्चे भी हैं। मंगलवार की दोपहर महिला का पति 15 से 20 महिलाओं व 20 लड़कों के साथ प्रेमी के घर पहुंचा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सभी ने उसके और उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की और महिला को जबरन उठाकर ले गए। शिकायतकर्ता का दावा है कि लिव इन रिलेशनशिप के मामले में उसके पास हाईकोर्ट के आदेश भी हैं। इसकी कॉपी घरौंडा थाना के पास भी है। उसे पुलिस प्रोटेक्शन मिली थी। बावजूद इसके यह घटना हो गई।
घरौंडा थाना प्रभारी मोहन लाल का कहना है कि करीब डेढ़ महीना पहले उनके पास यह मामला सामने आया था। उन्होंने पुलिस प्रोटेक्शन भी ली थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों की तरफ से ब्यान भी आए थे कि रजामंदी हो गई है और उन्हें पुलिस प्रोटेक्शन की जरूरत नहीं है। मंगलवार को महिला के प्रेमी ने शिकायत दी है कि उसकी प्रेमिका को उसका पति उठाकर ले गया है और मारपीट भी की है। मामले में तुरंत अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें महिला की तलाश में लगी हुई है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।