फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Women dies under suspicious circumtances after corona vacccine

दो दिन पहले लगी थी वैक्सीन, बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों को आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
Women dies under suspicious circumtances  after corona vacccine
गांव बीजना निवासी एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी मौत वैक्सीन के कारण हुई है। इस बात को लेकर परिजनों ने सरकारी अस्पताल के ट्रामा सेंटर में हंगामा भी किया। इस सूचना के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने महिला के शव को कब्जे में लिया। मामले में सीएमओ का कहना है कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वह बीपी की मरीज थी और काफी समय से दवा नहीं ले रही थी। उन्होंने कहा कि महिला के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड से कराया गया है।
विज्ञापन

गांव बीजना निवासी राजबीर ने बताया कि उसकी 61 वर्षीय माता मुनेश देवी ने 17 मार्च को कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया था। उसी दिन से उसके हाथ पांव में दर्द शुरू हो गया। अगले दिन उसकी माता को बुखार हो गया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन किया जो नंबर टीकाकरण के दौरान दिया गया था। उन्होंने उसकी माता के लिए एक गोली दी। वह गोली देने के बाद भी उसकी माता ठीक नहीं हुई। शनिवार सुबह जब उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई तो वह ट्रामा सेंटर में पहुंचे। यहां काफी समय तब उनका इलाज नहीं किया गया और माता की मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि वैक्सीन लगाने के बाद ही उनकी माता की मौत हुई है। दूसरी ओर सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा का कहना है कि महिला पहले से ही बीपी की मरीज थी। कुछ साल पहले भी महिला को हार्ट अटैक हुआ था। पिछले कई दिनों से महिला दवा नहीं ले रही थी। इस कारण उसकी तबियत खराब हुई। जब महिला को ट्रामा सेंटर लेकर आए थे तो वह पहले ही मृत हो चुकी थी। इससे पहले उसके परिजन महिला को झाड़ा लगवाने के लिए ले गए थे। इस मामले में डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed