फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Women danced on Holi songsWomen danced on Holi songs

Karnal News: होली गीतों पर थिरकीं महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Women danced on Holi songsWomen danced on Holi songs
करनाल। सेवा समिति में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में लेडीज इंडस्ट्रियल होम की युवतियों ने हरियाणवी लोकगीत, नृत्य, पुलवामा के शहीद जवानों पर नाटिका, वीर हनुमान की अतुल्य भक्ति और फैशन शो सहित अन्य प्रस्तुतियां दी। वहीं सवाल जवाब प्रतियोगिता भी की गई जिसमें तीन जजों के पैनल के द्वारा इसे पूर्ण किया गया।
विज्ञापन


सेवा समिति संस्था में लेडिस इंडस्ट्रियल होम में पांच तरह की स्ट्र्रीम का संचालन किया जाता है जिनमें कंप्यूटर कोर्स, हिंदी एवं अंग्रेजी में स्टैनो, सिलाई-कढ़ाई, फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटी एंड केयर और दिव्यांग बच्चों के लिए कोर्स शामिल है। संस्था में इस समय 215 युवतियां ये कोर्स को कर रही हैं। समाजसेवी पंकज भारती ने उपस्थित लोगों को बताया कि इन कोर्स को कर लड़कियां आत्मनिर्भर बन रही हैं जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम में संजय भट्टला, प्रबंधक रामा मदान, सचिव विनीत भाटिया और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेंद्र भल्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed