{"_id":"69bd9a5c9e58bb9b8901c687","slug":"women-are-fasting-for-career-success-and-health-karnal-news-c-18-knl1018-869054-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कॅरिअर, सफलता और सेहत के लिए महिलाएं रख रहीं व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कॅरिअर, सफलता और सेहत के लिए महिलाएं रख रहीं व्रत
Sat, 21 Mar 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
साक्षी
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर में नवरात्रि का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। खासकर युवतियां और महिलाएं व्रत रख रही हैं। जहां एक ओर यह व्रत धार्मिक आस्था और देवी मां के प्रति भक्ति का प्रतीक है, वहीं दूसरी ओर आज की युवा पीढ़ी इसे अपने बेहतर भविष्य, सफल कॅरिअर और स्वस्थ जीवन की कामना से भी जोड़ रही है। स्कूल और कॉलेज की छात्राएं व्रत रखकर बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक आने की प्रार्थना कर रही हैं। वहीं, कामकाजी महिलाएं अपने कॅरिअर में तरक्की और परिवार की खुशहाली के लिए व्रत कर रही हैं। इसके अलावा कई युवतियां इसे शरीर को डिटॉक्स करने और मानसिक शांति पाने का माध्यम भी मान रही हैं।
--
अपने और पति के कॅरिअर की मनोकामना
पिछले तीन साल से नवरात्रि के व्रत रख रही हूं। शादी के बाद नौकरी को लेकर काफी अड़चन आने लगी थीं, मनोकामना पूरी होने पर हर बार पूरे नाै व्रत रखती हूं। इस बार मैंने अपने और पति के कॅरिअर के लिए लिए व्रत रखा है। - साक्षी, निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी
--
बच्चों के भविष्य के लिए रखा व्रत
मेरे लिए नवरात्रि के व्रत सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि परिवार की खुशहाली से जुड़े हैं। मैं पिछले छह साल से श्रद्धा के साथ पूरे नाै व्रत अपने बच्चों के अच्छे भविष्य और घर में सुख-शांति के लिए रखती आ रही हूं। - रेखा झा, गृहिणी
विज्ञापन
--
शरीर को डिटॉक्स करने के लिए व्रत
भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी है। मैं नवरात्रि के व्रत एक स्वस्थ दिनचर्या की तरह रखती हूं। इस दौरान फल, जूस और हल्का भोजन लेने से शरीर को आराम मिलता है और ऊर्जा भी बनी रहती है। - सौम्या, कंप्यूटर ऑपरेटर
--
बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक की कामना
मेरी बोर्ड परिक्षाएं चल रही हैं इसलिए मैंने नवरात्रि का व्रत रखा है। मैं चाहती हूं कि मेरे अच्छे नंबर आए और मैं अपने माता-पिता का नाम रोशन करूं। व्रत रखने से मुझे आत्मविश्वास और मां दुर्गा का अशीर्वाद भी मिलता हैं। - कुमकुम