फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman's body found in canal, injury marks on body, suspicion of murder

Karnal News: नहर में मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in canal, injury marks on body, suspicion of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। चमार खेड़ा गांव के पास नहर में बुधवार को महिला का शव मिला। उम्र लगभग 45 साल है। शरीर पर तेजधार हथियार से वार के निशान हैं। महिला की हत्या करके नहर में शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। काफी समय से पानी में होने से शव सड़ गया है।

चमारखेड़ा निवासी चरणजीत सिंह ने बताया कि वह नहर के नजदीक से जा रहे थे। उन्होंने नहर में शव को देखा। डायल-112 की टीम को सूचना दी। मौके पर सदर थाना पुलिस और समाजसेवी संस्था अपना आशियाना आश्रम से राजकुमार अरोड़ा पहुंचे। पुलिस ने गोताखोर आशु मलिक की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि पुलिस को महिला के शरीर पर कई जगह तेजधार हथियार से वार के निशान मिले हैं। वहीं महिला ने कॉफी रंग का सूट और सलवार पहन रखी थी। उनके दाहिने हाथ में कड़ा और बाएं हाथ में चूड़ी है। शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed