फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman's body found hanging, accused of murder

Karnal News: महिला का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

Sun, 26 Nov 2023 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 26 Nov 2023 02:56 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, accused of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मधुबन। मधुबन थाना क्षेत्र के रांवर गांव में एक महिला ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने पति पर हत्या कर उसे फंदे पर लटकाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमर्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
मृतका की पहचान जींद के कंडेला गांव की रहने वाली 37 वर्षीय नीशू के रूप में हुई है। करीब 18 साल पहले उसकी शादी करनाल के रांवर गांव के सोनू के साथ हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि सोनू नशे का आदी है। वह अक्सर नीशू के साथ मारपीट करता था। शुक्रवार को भी उनकी बेटी के साथ उसनेमारपीट की थी। यह बात नीशू ने अपनी मां को फोन पर बताई थी। उन्हें शक है कि सोनू ने ही उनकी बेटी नीशू की हत्या कर उसे फंदे पर लटकाया है।
विज्ञापन

नीशू के पास दो लड़के हैं। एक की उम्र 18 साल तो दूसरे की उम्र 12 साल है। उसका पति सोनू फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करता है। शुक्रवार को दोनों बच्चे स्कूल चले गए और सोनू सब्जी बेचने के लिए फेरी पर निकल गया। शाम करीब साढ़े तीन बजे जब बच्चे स्कूल से घर आए तो घर अंदर से बंद था। वह सीढ़ी के जरिए अपने घर में गए तो कमरे में मां फंदे पर लटकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां को फंदे पर लटका देख दोनों बच्चे जोर-जोर से चिखने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग नीशू के घर पहुंचे तो वह कमरे में पंखे पर लगे फंदे पर लटक रही थी। जिसके बाद मामले की सूचना नीशू के पति, महिला के मायके वालों और पुलिस का दी गई।

मायके पक्ष के लोगों ने पति पर आरोप लगाए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - विनोद कुमार, प्रभारी, थाना मधुबन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed