Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman swindles Rs 9.89 lakh from young man posing as customs officer of Mumbai airport

Karnal News: मुंबई एयरपोर्ट की कस्टम अधिकारी बन युवक से महिला ने ठगे 9.89 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Woman swindles Rs 9.89 lakh from young man posing as customs officer of Mumbai airport
एक महिला ने मुंबई एयरपोर्ट की कस्टम अधिकारी बनकर क्षेत्र के एक युवक से उसकी लंदन की दोस्त हैविला फ्रैंक्लीन की कस्टम फीस भरने के नाम पर 9.89 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने अपनी दोस्त की कस्टम फीस भरने के लिए रिश्तेदारों, दोस्तों से पैसा उधार लेकर अलग-अलग चार-पांच खातों में ऑनलाइन पैसे डलवाए थे। धोखाधड़ी का पता लगने पर पीड़ित ने 1930 पर कॉल की और साइबर पुलिस थाने में आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित विकास कॉलोनी विजय कुमार ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास दो जनवरी को किसी मोनिका शर्मा का फोन आया था। उसने अपने आपको मुंबई एयरपोर्ट का कस्टम ऑफिसर बताया। उसने कहा कि आपकी गेस्ट मिस हैवीला फ्रैंक्लीन लंदन से भारत आई है। पीड़ित ने बताया कि ये महिला उससे व्हाट्सएप पर चैट करती थी। उसने उसे बताया था कि वह भारत घूमना और किसी व्यापार जैसे अस्पताल या होटल में निवेश करना चाहती है। मोनिका शर्मा ने उसे बताया कि फ्रैंक्लीन के पास सामान ज्यादा और पैसा कम है। सामान की कस्टम फीस लगेगी और इनका मास्टर क्रेडिट कार्ड काम नहीं कर रहा है और न ही इनकी एजेंट से बात हो पा रही है। ये आपको अपना दोस्त बता रही है। आप इनकी थोड़ी मदद कर दो। उसने कहा कि कस्टम फीस भारतीय रुपयों में की जानी है। जैसे ही इनका पैसा कस्टम से रिलीज होगा, वे आपका पैसा वापस आपके खाते में जमा करा देंगे। ये उनकी गारंटी है। उनकी बातों में आकर दो जनवरी को उसने 70 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद मोनिका शर्मा के कई बार फोन आए और उसने उससे धीरे-धीरे करके कुल नौ लाख 89 हजार 100 रुपये उससे ठग लिए। इनमें दूसरी पेमेंट 1.47 लाख रुपये, तीसरी पेमेंट 35 हजार रुपये, चौथी पेमेंट चार लाख रुपये, पांचवीं पेमेंट एक लाख 37 हजार 200 रुपये और छठी पेमेंट एक लाख 99 हजार 900 रुपये डाल दिए। इसके बाद फिर से आरोपी महिला मोनिका शर्मा का फोन आया कि आप उनके खाते में तीन लाख 99 हजार 999 रुपये डलवा दे। इसके बाद आपका पैसा वापस आपके खाते में आ जाएगा। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उसे कुछ शक हुआ तो उसने तुरंत 1930 पर कॉल कर सारे बैंक खातों की डिटेल दे दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed