{"_id":"6498a474b4b7df26780b4fda","slug":"woman-paralyzed-by-car-collision-karnal-news-c-18-knl1031-157800-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कार की टक्कर से महिला हुई पैरालाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कार की टक्कर से महिला हुई पैरालाइज
विज्ञापन
- पोते की दवाई लेने जा रहा था बुजुर्ग दंपती,
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार बुजुर्ग दंपती को टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग महिला की रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के कारण वह पैरालाइज हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गोरगढ़ गांव निवासी राजकुमार ने इंद्री थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 जून की दोपहर करीब एक बजे वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर गांव से इंद्री अपने चार साल के पोते की दवाई लेने जा रहे थे। जब वे इंद्री बस स्टैंड पर डाक खाना के पास पहुंचे तो डाकखाने की तरफ से कार सड़क पर चढ़ी और बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह और उसकी पत्नी सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में उसकी पत्नी कर्मा देवी की रीढ़ की हड्डी में काफी चोट लगने के कारण पूरी तरह पैरालाइज हो गई। अब उससे चला नहीं जाता। उसका इलाज करनाल के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।