फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman gang-raped in train: National Human Rights Commission summons report

महिला से ट्रेन में सामूहिक दुष्कर्म : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तलब की रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Woman gang-raped in train: National Human Rights Commission summons report
- डीजीपी हरियाणा और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से दो सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा
विज्ञापन

- एनएचआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म एक्स पर ट्वीट कर दी जानकारी

- पानीपत की महिला से कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर हुई थी सामूहिक दुष्कर्म की वारदात

- एसआईटी ने रेलवे कर्मचारी समेत तीन आरोपियों को किया है गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिले की महिला से कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। मानवाधिकार आयोग ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और हरियाणा के डीजीपी से दो सप्ताह में प्रकरण की पूरी रिपोर्ट तलब की है। साथ ही पीड़ित महिला को प्रदान किए गए मुआवजे की भी जानकारी मांगी है। एनएचआरसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उधर, इस मामले में एसआईटी की तफ्तीश जारी है। एसआईटी द्वारा रेलवे कर्मचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी आरोपियों की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है।
पानीपत के किला थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के साथ 24 जून की रात को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के खाली डिब्बे में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। एसपी जीआरपी अंबाला ने एसआईटी का गठन किया था जिसमें 16 अलग-अलग टीमें लगाई थीं। एसआईटी ने एक रेलवे कर्मचारी भजनलाल और दो अन्य आरोपी शिवम और गुलाब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाकी आरोपियों की पहचान करने में अभी एसआईटी को सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन

अब इस मामले का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और डीजीपी हरियाणा से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने दो सप्ताह में प्रकरण की पूरी रिपोर्ट, महिला के स्वास्थ्य और अभी तक महिला को मिले मुआवजे की जानकारी मांगी है। आयोग ने अपने एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वारदात के बाद पीड़िता को दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया था
पानीपत के किला क्षेत्र की रहने वाली महिला 24 जून को घर से लापता हुई थी। महिला के साथ कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के डिब्बे में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। वारदात के बाद आरोपियों ने महिला को दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया था। सोनीपत पहुंचने पर वह बदहवास हालत में ट्रेन से उतर गई थी और पटरियों के बीच कांटे में फंसकर पैर कट गया था। 25 जून को महिला को जीआरपी सोनीपत ने पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया था। महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी किला थाने में दर्ज कराई थी। उपचार के दौरान तीन जुलाई को महिला ने चिकित्सक को दुष्कर्म होने की बात बताई। जिसके बाद इसकी सूचना किला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के बयान लिए तो उसने शुरुआती बयान में पानीपत रेलवे स्टेशन पर वारदात होने की बात कही। इसके बाद किला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जीआरपी पानीपत को भेजी। पानीपत जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी जीआरपी अंबाला ने खुलासे के लिए एसआईटी का गठन कर 16 टीमों को लगाया था। एसआईटी ने जांच के बाद कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के डिब्बे में दुष्कर्म होने की पुष्टि की थी। साथ ही दो आरोपियों रेलवे कर्मचारी भजनलाल और एक अन्य आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को तीसरे आरोपी गुलाब को गिरफ्तार किया गया था।

सोनीपत में 25 जून को घायल अवस्था में मिली थी महिला
- 24 जून को महिला घर से निकली, उसी रात कुरुक्षेत्र में उसके साथ दुष्कर्म हुआ।
- 25 जून को महिला सोनीपत में घायल अवस्था में मिली, रेलवे लाइन पर ट्रैक के कैंची में फंसकर पैर कट गया।
- एक जुलाई को किला थाना क्षेत्र में महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई।
- तीन जुलाई को महिला ने दुष्कर्म होने की बात बताई।
- चार जुलाई को किला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर पानीपत जीआरपी को भेजी।
- 11 जुलाई को दो आरोपियों को एसआईटी ने गिरफ्तार किया, 12 को दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया।
- 12 जुलाई को तीसरे आरोपी गुलाब को गिरफ्तार किया गया।
- 13 जुलाई को तीनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed