फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलमाना। असंध के गांव बाहरी में संदिग्ध परिस्थितियों में 32 वर्षीय मजदूर महिला की मौत हो गई। महिला का पति व दो बच्चे लापता हैं। महिला की मौत के पीछे ग्रामीणों को पति का हाथ होने का शक है। तभी वह शव छोड़कर भाग गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार गांव बाहरी निवासी राजिंद्र के खेत में 10 दिन पहले गोरखपुर, उत्तरप्रदेश निवासी एक मजदूर अजीत सिंह मजदूरी के लिए आया था। किसान ने उसे मजदूरी के लिए रख लिया था। शनिवार को मजदूर अजीत अपनी पत्नी पायल को भी अंबाला से गांव बाहरी ले आया था। उसके दो बच्चे भी थे। राजिंद्र ने बताया कि शनिवार को अजीत की पत्नी पायल रात को उनके घर गांव बाहरी में ही रही। रविवार सुबह मजदूर अजीत अपनी पत्नी व दोनों बच्चों को खेत के बने कमरे में ले गया। रविवार रात को खेत में ही सोया। जब सुबह अजीत गांव नहीं आया तो उन्होंने फोन किया। उसका फोन बंद आ रहा था। जब उन्होंने खेत में आकर देखा तो पायल चारपाई पर मृत पड़ी थी, जबकि नौकर अजीत अपने दोनों बच्चों सहित फरार था। राजिंद्र ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। थाना प्रभारी बलजीत सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन

गांव बाहरी में खेतों में एक प्रवासी महिला मृत पाई गई है। महिला का पति व बच्चे फरार हैं। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। अभी महिला के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। परिजन आने के बाद शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलजीत सिंह, थाना प्रभारी, असंध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed