फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman dies of snakebite.

सर्पदंश से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of snakebite.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नली कलां गांव में शुक्रवार को सर्पदंश से महिला चंचल (24) की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम छा गया। महिला अपने पीछे नौ माह की बेटी व उससे बड़ा एक बेटा छोड़ गई है। सुबह के समय महिला घर में रखे उपलों के ढेर से उपले निकाल रही थी। उसी समय कोबरा ने उसे डस लिया।

हैरानी की बात यह है कि शुरूआत में परिजन झाड़ा लगवाने के चक्कर में पड़ गए। जब उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई तो कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शव गांव में ले जाने के बाद भी ग्रामीण उसे लेकर झाड़े के चक्कर में उत्तर प्रदेश की ओर जाने लगे थे, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर देखकर बीच रास्ते से वापस लौट आए। सर्पदंश की घटना से ग्रामीणों में भय है। स्नैकमैन मनकी को गांव में बुलाया गया और कोबरा की तलाश करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed