फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman dies of illness, maternal family alleges murder

Karnal News: बीमारी से महिला की माैत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 15 Apr 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 15 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of illness, maternal family alleges murder
मृतका कविता का फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शिव कॉलोनी की गली नंबर एक में सोमवार देर रात को विवाहिता कविता (27) की बीमारी के कारण माैत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर पिटाई करके हत्या करने के आरोप लगाए। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से अचानक माैत होना दर्शाया गया है। पुलिस ने विसरा लेकर जांच के लिए भेज दिया है। रामनगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को साैंप दिया है।

रामनगर थाना प्रभारी महावीर ने बताया कि ग्रेटर नोएड़ा की रहने वाली कविता की शादी वर्ष 2023 में शिव काॅलोनी निवासी सुरेश के साथ हुई थी। कविता को दाैरे आते थे। सोमवार रात को अचानक कविता की हालत खराब हो गई। सुसराल पक्ष के लोग उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

माैत की सूचना मायके पक्ष को दी गई। मायके पक्ष के लोगों ने मंगलवार सुबह पहुंचकर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना के बाद रामनगर थाना पुलिस माैके पर पहुंची। एफएसएल टीम को सूचना दी गई। एफएसएल टीम ने माैके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को साैंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर थाना प्रभारी ने बताया कि डाॅक्टर ने बीमारी के कारण अचानक माैत होना बताया है। फिर भी मायके पक्ष के आरोपों के बाद पुलिस ने विसरा जांच के लिए भेज दिया है। अगर रिपोर्ट में कोई अन्य कारण आता है तो उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। कविता दो बच्चों की मां थी, इनमें एक बच्चा डेढ़ साल का और दूसरा 7 महीने का है। वह गर्भवती भी थीं।


---

मायके पक्ष का पीटकर हत्या का आरोप
ग्रेटर नोएडा निवासी देवेंद्री ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी कविता की कमर और गर्दन पर निशान थे। कविता का पति शराब पीकर रोज उसकी पिटाई करता था। ससुराल वाले भी उसे प्रताड़ित करते थे। पिता दो दिन पहले बेटी को लेने आए थे लेकिन ससुराल पक्ष ने बेटी के साथ बच्चों को भेजने से मना कर दिया था। बिना बच्चों के बेटी भी उनके साथ नहीं गई। मामले में ससुराल पक्ष और पड़ोस के लोगों ने पुलिस को बताया कि कविता को दाैरे आते थे। दाैरे के कारण ही सोमवार रात को उसकी हालत खराब हुई थी। इसी के कारण माैत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed