फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman cheated of 74 thousand rupees

महिला से 74 हजार रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated of 74 thousand rupees
महिला से 74 हजार रुपये की ठगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दुर्गा कॉलोनी की गली नंबर नौ निवासी मंदीप कौर ने उसके खाते से 74 हजार 39 रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए सेक्टर 32-33 थाने में मामला दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि वह एसबीआई के दो क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करती है। बीती 15 अप्रैल को एक युवती ने उसके पास फोन किया और बैंक मुख्यालय की कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने का प्रस्ताव दिया। उस लड़की ने कार्ड नंबर हासिल कर लिया था। उसके बाद ऑनलाइन उसके खाते से रुपये निकाल लिए। जांच अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि महिला के साथ धोखाधड़ी की गई है।

ग्रामीण के खाते से 65 हजार रुपये निकाले
असंध। शेखपुरा गांव निवासी गुरदेव सिंह का धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 65 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने जलमाना पुलिस चौकी में शिकायत दी है। उसका कहना है कि 21 मई को वह जलमाना स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम कक्ष में पैसे निकलवाने गया था। उस समय वहां दो लड़के मौजूद थे। उन युवकों ने कहा कि एटीएम कार्ड उल्टा डला है, इसलिए पैसे नहीं निकल रहे। इसी दौरान झांसा देकर उन्होंने उसका कार्ड बदल लिया। उसके बद उसके खाते से कई बार ट्रांजेक्शन हुई और पैसे उड़ गए। उसने युवकों की तलाश करने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मिल सके। असंध थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह का कहना है कि कई बिंदुओं के आधार पर जांच कर युवकों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed