{"_id":"a98273fdd80f361c064c2e4aa704173c","slug":"woman-attacked-with-knives-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर चाकुओं से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पर चाकुओं से हमला
नीलोखेड़ी
Updated Sun, 22 Sep 2013 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में अकेली महिला को देखकर पांच युवकों ने उस पर हमला बोल दिया और चाकू से उसे जख्मी कर दिया। हमले में महिला की एक अंगुली कट गई। हमलावर पड़ोसी हैं और दोनों में किसी बात पर तकरार चल रही थी।
कलसी गांव में महिला सुनीता घर में अकेली थी। उसका पति काम पर गया हुआ था। इसी दौरान गांव के पांच युवक सुनीता को अकेला देखकर घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सुनीता ने विरोध किया तो उस पर चाकू से हमला किया गया।
इससे उसकी एक अंगुली कट गई। सुनीता का शोर सुनकर उसकी बहन गीता ने बीचबचाव की कोशिश की तो उसके साथ भी हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। बाद में शोर सुनकर ग्रामीणों को इकट्ठा होता देख युवक फरार हो गए। इसके बाद युवकों ने घर पर ईंट पत्थरों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
इससे घर के खिड़की और दरवाजों के शीशे टूट गए। बाद में हमलावर वहां से धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संदिग्ध हालत में युवक का शव बरामद
गांव नन्हेड़ा में 27 वर्षीय युवक का शव गन्ने के खेत में संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। गांव नन्हेड़ा निवासी कृष्ण कुमार नौरता गांव स्थित एक चावल के कारखाने में नौकरी करता था।
शनिवार को आई अचानक बारिश के कारण उसने परिजनों को गाजर के खेत में पानी भरे होने की बात कही थी, परंतु वह रात को घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने अनुमान लगाया कि शायद वह नाइट ड्यूटी के लिए रुक गया होगा। गांव के कुछ लोगों ने खेत में शव को देखा तो उसकी पहचान के बाद उसके परिजनों को सूचित किया गया।
परिजनों ने मौके पर पहुंच कर कृष्ण कुमार की पहचान की। सूचना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया। ग्रामीणों का कहना है कि जहरीले जीव के काटने से कृष्ण की मौत हुई है।
करेंट से एक की जान गई
तरावड़ी की राइस मिल में बिजली के तार लगाते हुए करेंट लगने से मिल के मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तरावड़ी के दायलपुरा का रहने वाला 40 वर्षीय मोहिंद्र राइस मिल में मजदूरी करता था।
रविवार को मोहिंद्र बिजली के तार लगा रहा था कि अचानक करेंट लग गया। करेंट इतना भयंकर था कि उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। तरावड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि बरसात होने के कारण बिजली के तार में नमी थी, जिसके चलते करेंट लगा।