{"_id":"6663a2d53ea144f5a80b1b64","slug":"woman-arrested-for-fraud-in-the-name-of-sending-to-australia-karnal-news-r-18-1-roh1004-405479-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में महिला गिरफ्तार
Sat, 08 Jun 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद/करनाल। युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 1.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की आरोपी महिला करनाल जिला के घरौंडा निवासी नीरज सैनी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके पति और एजेंट की तलाश कर रही है।
दनौदा निवासी विकास ने पांच सितंबर 2023 को सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि करनाल जिला के घरौंडा की रहने वाली नीरज सैनी ने उसे फोन कर बातों में फंसा लिया और कहा कि वह उसको चार दिन में ऑस्ट्रेलिया भिजवा देगी। महिला ने उसे चार दिन के अंदर ऑस्ट्रेलिया का टूरिस्ट वीजा भी दे दिया। कुछ दिनों बाद उसे पता चला कि यह वीजा किसी दूसरे देश से निकलवाया हुआ है।
भारत सरकार ने इसे स्वीकृति नहीं दी है। तब तक वह नीरज के बैंक खाते में एक लाख 70 हजार रुपये टिकट और होटल बुकिंग के नाम पर डाल चुका था। जब उसने नीरज सैनी और उसके पति अजय सैनी से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने उसका नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। दनौदा कलां चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके पति अजय सैनी और एजेंट का पता लगाकर जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लेगी।