{"_id":"618c30085b970c234e469481","slug":"woman-absconding-after-third-marriage-karnal-news-knl891912126","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी शादी के बाद महिला फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी शादी के बाद महिला फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एक महिला तीसरी शादी कर अपनी मां के साथ फरार हो गई है। पति ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव ललियानी निवासी कर्मसिंह ने बताया कि उसकी शादी एक जुलाई 2020 को सिमरजीत कौर निवासी सैदपुरा के साथ हुई थी।
सिमरजीत कौर की यह तीसरी शादी थी। कुछ महीने बाद उसकी पत्नी गर्भवती हुई तो वह अपने चाचा-चाची के साथ रहने लगी। वह घर से 50 हजार रुपये व 5 तोले गहने भी ले गई। डिलीवरी के लिए वह उसके चाचा को 20 हजार रुपये देकर आया था। करनाल के एक प्राइवेट अस्पताल में उसकी पत्नी की डिलीवरी हुई तो उसका चाचा उसे अपने साथ ले जाना चाहता था लेकिन वह उसे अपने घर ले आया। उसकी पत्नी ने बहाना बनाकर उसके साथ झगड़ा किया और थाने में उसकी फोन पर शिकायत दे दी। इसके बाद उसकी पत्नी ने अपनी मां को बुलाया और दोनों फरार हो गए। उसकी पत्नी की पहली शादी पानीपत में हुई थी वहां से तलाक लेकर दो लाख रुपये लिए इसके बाद निसिंग के एक लड़के के साथ रहने लगी थी, उससे भी करीब 4 लाख रुपये लिए थे।