फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Withdraw money from account by changing debit card

Karnal News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Withdraw money from account by changing debit card
करनाल। डेबिट कार्ड बदलकर बैंक खाते से रुपये निकालने का मामला सामने आया है। एटीएम बूथ पर पहुंचे बुजुर्ग साफ दिखाई न देने के कारण मशीन से रुपये नहीं निकाल पाए तो वहां खड़े व्यक्ति ने मदद के बहाने उनका कार्ड बदल दिया।
विज्ञापन

थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-14 निवासी बुजुर्ग रमेश चंद वर्मा ने बताया कि शाम करीब चार बजे मीरा घाटी चौक स्थित कैनरा बैंक के एटीएम बूथ पर पैसे निकलवाने के लिए गए थे।
विज्ञापन

साफ दिखाई न देने के कारण, वे पैसे नहीं निकाल पाए। तो वहां खड़े एक व्यक्ति ने मदद के बहाने उनका डेबिट कार्ड बदल लिया और उन्हें कोई दूसरा कार्ड थमा कर चला गया। इसके बाद जब वे राशि निकलवाने के लिए एचडीएफसी बैंक गए। तो उन्हें बैंक कर्मी से पता चला कि उनके खाते से रकम निकल चुकी है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed