फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   With the grace of Sadhguru, Shri Ram will arrive in the forest of mind.

Karnal News: सद्गुरु की कृपा से मन रूपी वन में होगा श्री राम का आगमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
With the grace of Sadhguru, Shri Ram will arrive in the forest of mind.
- दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से श्री राम कथा का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से हुडा मैदान सेक्टर-13 में श्री राम कथा का आयोजन किया गया जिसमें साध्वी जयंती भारती ने कहा कि हमारे मन के अंदर देवी व आसुरी वृत्तियां दोनों ही विद्यमान हैं, हम मन की आसुरी वृत्तियों से तभी निजात पा सकेंगे जब सद्गुरु की अनुकंपा से मन रूपी वन में श्री राम का आगमन होगा और तभी व्यक्ति सुंदर कांड में पहुंचता है।

सुंदर कांड में भक्त के भक्ति मार्ग पर किए जा रहे संघर्ष की चरम सीमा को भक्त हनुमान के माध्यम से प्रतिपादित किया गया है। उन्होंने बताया कि हनुमान जी ने मैनाक पर्वत, सुरसा, और सिंहिका जैसी बाधाओं को पार करते हुए लंका में प्रवेश करते हैं। जो बाहर से देखने पर सुंदर प्रतीत होती है पर भीतर पापाचार, अनाचार हो रहा है। प्रत्येक मानव की यही स्थिति है। बाहर से व्यक्ति अपने शरीर को सजा संवार कर रखता है पर अगर अपनी आत्मा का कल्याण नहीं करता तो उसका शरीर लंका की भांति ही है।
विज्ञापन

यदि अंतकरण में मैल कपट बुराइयां हैं तो व्यक्ति कभी भी शांतमय जीवन यापन नहीं कर सकता। इसलिए आज संसार में बाहर से संतुष्ट दिखने वाले बहुत लोग हैं पर वो जानते हैं कि अंदर द्वंद्व ही चल रहा है। यही कुछ आज हनुमान जी देख रहे हैं इसलिए उन्होंने कहा कि यदि आप आत्म कल्याण करवाना चाहते हैं, भीतर की बुराइयों को, पापाचार को समाप्त करना चाहते हैं, तो एक पूर्ण गुरु की शरण में जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यकता है श्री राम को अपने घट भीतर जानने की जो मानव को भक्त हनुमान बनाकर इन सभी बाह्य व आंतरिक परिस्थितियों का सही समाधान उत्पन्न कर रावण रूपी अशांति, अराजकता, आतंक रूपी दानव के साम्राज्य का नाश कर मानव मन व विश्व में शांति स्थापित कर सके। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहुंचकर प्रभु का आशीर्वाद लिया। मौके पर वीर विक्रम पार्षद, संजय बठला, जगमोहन आनंद, मनोज वधवा, कैलाश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed