फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   With fog grew chill, rolled mercury seven degrees

कोहरे के साथ बढ़ी ठिठुरन, सात डिग्री लुढ़का पारा

Sat, 16 Jan 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Sat, 16 Jan 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
With fog grew chill, rolled mercury seven degrees

शुक्रवार को दूसरे दिन भी आसमान में बादल छाए रहे। इससे तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह शाम कोहरे की चादर व सर्द हवाओं की बढ़ती रफ्तार ने लोगों को गर्म कपड़ों में लिपटने पर मजबूर कर दिया है। लोहड़ी पर्व से आसमान में छाए बादल अभी तक नहीं छटे हैं। मौसम विभाग की मानें तो मौसम का यह सिलसिला पूरे सप्ताह जारी रहने की संभावना है। अभी बारिश की संभावना नहीं है, केवल बादल छाए रहेंगे। 

विज्ञापन


इस बार दिसंबर और जनवरी के प्रथम सप्ताह में लोगों को ठंड का अहसास नहीं हुआ। शुक्रवार को अचानक आसमान में उमड़ते बादलों ने मौसम के मिजाज को बदल दिया है। इससे शहर का अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री तक कम होकर इस वर्ष के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री तक की गिरावट आई है। पारे में सात डिग्री तक गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन


लेकिन बरसात न होने की वजह से इस ठंड का फायदा फसलों को नहीं हो रहा है। लेकिन दिनभर बादल छाए रहने से मौसम में नमी की मात्रा इजाफा हुआ है। इससे जिले में शाम सुबह होने वाले कोहरे की सघनता भी बढ़ने लगी है, जिसका असर सड़क पर दौड़ने वाहनों की गति पर पड़ा है। मौसम विभाग की माने तो पूरा सप्ताह मौसम का यह सिलसिला जारी रहने का अनुमान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
धूप कम, कोहरा ज्यादा
बीती रात करीब आठ बजे तक मौसम साफ रहा, लेकिन शुक्रवार को सुबह दस बजे तक कोहरा रहा। दिन में जरूर धूप निकली, लेकिन सर्दी हावी रही। शाम को फिर से कोहरे और ठंड ने शहर को जकड़ में ले लिया। रात के करीब आठ बजे तक पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपट गया। इससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई, लोग घरों व दुकानों पर अलाव पर आग सेकते नजर आए।

---
छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के प्रवक्ता श्याम सिंह ने बताया कि पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहने व कोहरा पड़ने की संभावना है। इससे शहर के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। लेकिन जिले में बरसात के अभी कोई आसार नहीं है। यह सर्दी के सीजन की पहली इतनी सर्दी है। उधर, कृषि विभाग के वैज्ञानिकों का दावा है कि सर्दी से गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed